देवदूत वानर सेना पहुंची विनोद कांबली के घर

डाक्टर शैलेश सिंह ठाकुर करेंगे निशुल्क इलाज

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी प्रतापगढ़-जौनपुर की संस्था देवदूत वानर सेना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर विनोद कांबली के मदद के लिए आगे आइ और धीरे धीरे देवदूत वानर सेना की यह मुहिम रंग लाई लोग देश विदेश से आर्थिक सहयोग करने के लिए आगे तो आ ही रहे हैं देवदूत वानर सेना से जुड़े डाक्टर भी अब क्रिकेटर विनोद कांबली के निशुल्क इलाज के लिए आगे आ गये है, महाराष्ट्र के थाणे जिले के कशेली में प्रगति अस्पताल, उन्नति अस्पताल और आकृति हेल्थ केयर के संचालक डाक्टर शैलैश सिंह ठाकुर डाक्टर की टीम के साथ विनोद कांबली के आवास पर पुष्प गुच्छ लेकर पहुंचे और उन्हें निशुल्क इलाज का वादा किया, महाराष्ट्र की धरती पर उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के लोगों के बीच यह लगाव और अपनापन का माहौल बनाकर देवदूत वानर सेना ने एक इतिहास रच दिया है
शैलेश ठाकुर आज चार पांच डाक्टरों की टीम के साथ विनोद कांबली के घर पहुंचे ,
उनकी टीम में MD मेडिसिन, कार्डियो, आर्थो, नेफ्रो के सभी डॉक्टर लोग थे।
विनोद कांबली जी को किडनी और हार्ट की समस्या है, डॉक्टर लोगो का कहना है कि रेगुलर इलाज और लोगो के बीच रहने से जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। शुक्रवार हो हॉस्पिटल में लाकर पूरा चेकअप किया जाएगा।

उपभोक्ताओं की शिकायतों को नजर अंदाज करना विद्युत कार्मिकों को पड़ेगा महंगा-ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *