अंकुर गुप्ता बने दरभंगा भाजपा जिला महामंत्री,भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से किया स्वागत

मीडिया हाउस 16ता.दरभंगा। भाजपा नेता अंकुर गुप्ता को दरभंगा जिला का भाजपा नया जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है. जिला महामंत्री बनने के बाद, दरभंगा आगमन पर , भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त महामंत्री का फुल मालाओं से जमकर स्वागत किया और मिठाइयाँ भी बांटी. इस अवसर अंकुर गुप्ता ने कहा कि, “भारतीय जनता पार्टी अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं की कद्र करती है. पार्टी द्वारा दी गयी इस जिम्मेदारी का निर्वहन मैं पूरी निष्ठा से करूँगा। प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष का जताया आभार नवनियुक्त महामंत्री अंकुर गुप्ता ने अपने मनोनयन पर , भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी व जिलाध्यक्ष का आभार जताया. इस दौरान नवनियुक्त जिला महामंत्री का दरभंगा के विभिन्न जगहों पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया, दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने नवनियुक्त जिला महामंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं दी स्वागत करने वालों में दिलीप गुप्ता, पिंटू भंडारी, श्रीकांत कुमार, पिंटू गुप्ता सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे.

दीपावली को लेकर पहुंचे सैकड़ों नगर निगम कर्मियों को महापौर ने बांटे उपहार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *