मानव तस्करी एवं नाबालिग बालिका की खरीद-फरोख्त प्रकरण में सोनभद्र पुलिस को एक और बड़ी सफलता

मीडिया हाउस सोनभद्र  – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र  अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के कुशल नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) एवं थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने मानव तस्करी एवं नाबालिग बालिका की अवैध खरीद-फरोख्त से जुड़े चर्चित प्रकरण में एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-177/2026 धारा 137(2), 143(4), 351(3), 61(2) सहपठित धारा 64(2)(एम), 98, 99 बीएनएस, व धारा 16/17 एवं 5L/6, 5J(II)/6 पॉक्सो एक्ट तथा धारा 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त अमित कुमार पुत्र अशोक पंडित, निवासी पक्की सराय, वार्ड नं. 34, थाना सासनीगेट, जनपद अलीगढ़ की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा विशेष टीम गठित की गई थी। गठित टीम द्वारा लगातार दबिश, तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 10.07.2026 को अभियुक्त को रेलवे स्टेशन सोनभद्र स्थित बीएसएनएल गेट के पास से गिरफ्तार किया गया ।
विवेचना के दौरान पीड़िता द्वारा धारा 180 बीएनएसएस तथा माननीय न्यायालय के समक्ष धारा 183 बीएनएसएस के अंतर्गत दिए गए बयानों में अभियुक्त अमित कुमार की सक्रिय भूमिका स्पष्ट रूप से सामने आई है। संकलित साक्ष्यों से यह प्रमाणित हुआ कि पीड़िता को मानव तस्करी के माध्यम से अवैध रूप से खरीदकर उसका जबरन विवाह कराया गया तथा उसके साथ गंभीर शोषण किया गया।
सीसीटीएनएस के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सासनीगेट, जनपद अलीगढ़ पर मु0अ0सं0-111/2018, धारा 323, 376, 506 भादवि का अभियोग भी पंजीकृत है, जिसमें विवेचना पूर्ण कर आरोपपत्र न्यायालय में प्रेषित किया जा चुका है तथा मामला वर्तमान में विचाराधीन है।
पूछताछ का विवरण-  पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि सहअभियुक्त बिन्दु, सोनी एवं शिव सिंह उर्फ रामलाल के माध्यम से नाबालिग पीड़िता को अलीगढ़ लाया गया था तथा उसके पिता अशोक पंडित के साथ मिलकर लगभग ₹1,20,000/- देकर पीड़िता को खरीदा तथा उसका जबरन विवाह अपने छोटे भाई राहुल कुमार से कराया। अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए वह लगातार फरार चल रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त-
अमित कुमार पुत्र अशोक पंडित, निवासी पक्की सराय, वार्ड नं. 34, थाना सासनीगेट, जनपद अलीगढ़।
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0-111/2018, धारा 323, 376, 506 भादवि, थाना सासनीगेट, जनपद अलीगढ़।
2. मु0अ0सं0-177/2026, धारा 137(2), 143(4), 351(3), 61(2) सहपठित धारा 64(2)(एम), 98, 99 बीएनएस, धारा 16/17 एवं 5L/6, 5J(II)/6 पॉक्सो एक्ट तथा धारा 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

बीएनएस से सम्बन्धित 2 अभियुक्त गिरफ्तार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *