बांग्लादेश में राजनीतिक दमन का दौर, अवामी लीग का एक और नेता गिरफ्तार

ढाका, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश में राजनीतिक असंतोष के निरंतर दमन को उजागर करने वाली एक और घटना में, अवामी लीग पार्टी के एक नेता को शनिवार की सुबह हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बाद में मेहरपुर जिले के अवामी लीग के महासचिव एम ए खालेक की गिरफ्तारी की पुष्टि की।

खालेक गंगनी उपजिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष भी हैं। हालांकि, पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के विशिष्ट कारणों का खुलासा नहीं किया।

बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्र ‘द डेली स्टार’ के मुताबिक, खालेक को पिछले साल जुलाई में हुए विद्रोह से जुड़े एक मामले में रैपिड एक्शन बटालियन बल ने गिरफ्तार किया। बाद में उन्हें जमानत दे दी गई।

खालेक को शेख हसीना के नेतृत्व में आवामी लीग सरकार के पतन के बाद सभी आधिकारिक पदों से हटा दिया गया।

अगस्त 2024 में सत्ता संभालने के बाद से, अंतरिम सरकार ने अवामी लीग के नेताओं पर क्रूर कार्रवाई की, जिनमें से अधिकांश का आधार बेहद कमजोर था।

पिछले महीने, तंगेल-5 निर्वाचन क्षेत्र के एक पूर्व विधायक सहित अवामी लीग के तीन नेताओं को राजधानी के भटारा क्षेत्र में जुलाई में हुए छात्र आंदोलन पर कथित हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया।

इस सप्ताह के शुरू में, सात लोगों को गिरफ्तार किया गया क्योंकि पुलिस को शक था कि वे अवामी लीग और उसके सहयोगी संगठनों के समर्थक हैं। आरोपियों ने सिलहट में पार्टी की स्टूडेंट विंग ‘छात्र लीग’ के पक्ष में जुलूस निकाला था।

अवामी लीग के सदस्यों पर हुए एक और हमले में, पूर्व मेयर अनवरुज्जमां चौधरी और पूर्व सांसद शफीउल आलम चौधरी नादेल के आवासों पर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के छात्र दल के बैनर तले भीड़ ने हमला किया और तोड़फोड़ की।

अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रियों की बैठक, हिंद-प्रशांत सुरक्षा और उत्तर कोरियाई चुनौती पर की चर्चा

शेख हसीना के सत्ता से बेदखल होने के बाद अवामी लीग के कई नेताओं पर क्रूर हमला किया गया और उनकी हत्या कर दी गई।

कई रिपोर्टों से पता चलता है कि अगस्त 2024 में देश भर से दो दर्जन से अधिक अवामी लीग नेताओं और उनके परिवार के सदस्यों के शव बरामद किए गए।

–आईएएनएस

एमके/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *