सोनभद्र-पुलिस प्रशासन के खिलाफ एवीबीपी के छात्र नेताओ ने पुतला फूंककर जताया विरोध

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-एवीबीपी कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित स्वर्ण जयंती चौक पर मंगलवार को पुलिस प्रशासन खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन पर जताया आक्रोश नेतृत्व कर रहे प्रदेश सह मंत्री शशांक मिश्रा ने बताया कि श्री रामस्वरुप मेमोरियल निजी विश्वविद्यालय, लखनऊ में छात्रों से की जा रही अवैध वसूली के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज एबीवीपी का आक्रोश, सोनभद्र में पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया।

श्री रामस्वरुप मेमोरियल निजी विश्वविद्यालय, देवा रोड, लखनऊ द्वारा विद्यार्थियों से की जा रही लगातार अवैध वसूली, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अनियमितताओं के विरोध में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे सैंकड़ों एबीवीपी कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों पर पुलिस द्वारा किया गया बर्बर लाठीचार्ज अत्यंत निंदनीय एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। वहीं यह घटना यह दर्शाती है कि किस प्रकार शिक्षा संस्थानों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। छात्रों की जायज माँगों को अनसुना कर, उनके ऊपर बल प्रयोग करना पुलिसिया दमन का स्पष्ट उदाहरण है। इस घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सोनभद्र इकाई द्वारा रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया गया।

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्यवाही नहीं हुई, तो यह आंदोलन जन आंदोलन में परिवर्तित हो जाएगा। शशांक मिश्रा (प्रदेश सह मंत्री, एबीवीपी) ने कहा छात्रों पर लाठीचार्ज कर सरकार और प्रशासन ने यह साबित कर दिया है कि वे शैक्षिक भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रहे हैं। एबीवीपी यह स्पष्ट करती है कि छात्रों की आवाज को दबाने का हर प्रयास विफल होगा। हम अंतिम छात्र तक की लड़ाई लड़ेंगे। सौरभ सिंह (विभाज संयोजक, एबीवीपी ने कहा-विश्वविद्यालयों में हो रहे आर्थिक और प्रशासनिक शोषण के खिलाफ जब छात्र एकजुट होकर शांतिपूर्वक आवाज़ उठाते हैं, तो उन पर लाठियाँ बरसाई जाती हैं।

पुलिस मुठभेड़ में जेवरात की लूट की घटना में संलिप्त 1 अभियुक्त गिरफ्तार,

यह लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। एबीवीपी इस लड़ाई को और तेज करेगी। सोनभद्र के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। अगर दोषियों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई, तो यह आंदोलन जिले से निकलकर पूरे प्रदेश में फैल जाएगा। छात्र और युवाओं का गुस्सा अब उबाल पर है। एबीवीपी स्पष्ट रूप से कहती है कि शैक्षिक भ्रष्टाचार, पुलिसिया गुंडई व छात्र विरोधी दमन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छात्रों की आवाज को दबाने की हर कोशिश का विरोध होगा।

इस मौके पर जिला संयोजक ललितेश मिश्रा, प्रांत कार्य समिति सदस्य अनमोल सोनी, पूर्व जिला संयोजक सौरभ चौबे व मृगांक दुबे तहसील संयोजक राहुल जलान, जिला सदस्यता प्रमुख प्रिंस पटेल, अतुल पांडे, अरुण चौबे, अमन राज, गोलू, सत्यम शुक्ला, आलोक सोनकर, धर्मेश, हर्ष चौबे, आनंद जीत, शिवेंद्र यादव, शिवम शकला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *