जागरूकता कैंप/बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान का आयोजन।

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 28ता.सोनभद्र-जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देशन में विकासखंड रॉबर्ट्सगंज के पुरानाजिम ग्राम के पंचायत भवन में जागरूकता कैंप के माध्यम से शासन स्तर से चलायी जा रही सभी योजनाओं के बारे में सभी विभागो द्वारा जानकारी दी गयी, कार्यक्रम में महिला कल्याण से सम्बंधित योजनाओं, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या बाल विवाह कों रोकने के संबंध में जानकारी दी गयी, सशक्त महिला की यही पहचान, मुश्किल से न होती परेशान आदि विषयक पर चर्चा की गयी, इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने पुरनाजिम ग्राम पंचायत में आयोजित कैंप में उपस्थित जन मानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण हेतु जन कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है, उन्होंने कहा कि पति के मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला को पेंशन की सुविधा उपलब्ध है, जिसके लिए आनलाईन आवेदन करने पर 1 हजार रूपये प्रति माह पेंशन प्राप्त होती है, आवेदक द्वारा आनलाईन फार्म एकीकृत पेंशन पोर्टल पर भरे जाने की व्यवस्था है।

उन्होंने बताया कि महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत योजनाओं की जानकारी हेतु कैंप का आयोजन किया गया है, इस दौरान उन्होंने कहा कि बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने, बालिकाओं को अपनी सुरक्षा स्वयं करने हेतु सशक्त बनाने के उद्देश्य से महिला कल्याण विभाग द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिसमें एक ही छत के नीचे कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाती है। महिलाओं में पुरुषों से अधिक साहस ,क्षमता व शक्ति होती है ,बस महिलाओं को उसे पहचानने की आवश्यकता होती है। इस दौरान संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक ने उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरी सुरक्षा ,मेरा सम्मान महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए विशिष्ट योजना के रूप में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि बेटियाॅ हैं घर की शान उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य का रखें पूरा ध्यान को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की गयी है। इस योजना की पात्रता व्यक्ति उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी हो, परिवार का वार्षिक आय 3 लाख से अधिक न हो और दो बच्चियों के होने पर ही इस योजना का लाभ मिलता है, इस योजना के सम्बन्ध जिला समन्वयक साधना मिश्रा द्वारा विशेष जानकारी दी गई कन्या सुमंगला का ज्यादा से ज्यादा फार्म भरवाए जिन लाभार्थी का खाते में पैसा नही जा रहा है उनका बैंक पासबुक की छायाप्रति जिला प्रोबेशन कार्यालय में कार्य दिवस में जाकर या मो0 नं0-9305036929 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

निर्वाचक नामावली-दावे एवं आपत्तियां दाखिल किये जाने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी,2026 तक,

इस दौरान मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड-19, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, आदि समस्त योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई। महिलाओं की समस्याओं के विषय में चर्चा  बेटा बेटी के भेदभाव को लेकर व महिलाओं को निराश्रित व गरीब परिवारों को योजनाओं से जोड़ने के लिए जागरूक किया उक्त कैंप में संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक जिला समन्वयक साधना मिश्रा, शेषमणी दूबे आदि सम्मानित महिलाएं उपस्थित रही। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी ,ग्राम प्रधान,आशा, आगनबाड़ी, कोटेदार तथा अन्य विभागीय कर्मचारी तथा जन समुदाय उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *