बैरगनिया सीमा शुल्क के अधिकारियों ने तस्करी के 62 हजार रुपए के भारतीय सामग्री को किया जप्त, तस्करी में संलिप्त एक नेपाली महिला गिरफ्तार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 30ता.बैरगनिया(सीतामढ़ी)। सीमा शुल्क के अधिकारी व जवानों ने बॉर्डर क्षेत्र में प्रिवेंटिव चेकिंग अभियान चलाकर अलग-अलग स्थान से तस्करी के भारतीय कपड़ा, साड़ी, सूट पीस, मोबाइल चार्ज , रिफाइन तेल, सरसों तेल, हार्डवेयर सामग्री, डील पार्ट, महिंद्रा का ऑयल फिल्टर, प्लास्टिक आइटम के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया। सीमा शुल्क के वरीय अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान नेपाल के गरुड़ा निवासी शोभा चौरसिया के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि तस्करी के बरामद उक्त भारतीय सामान के अलावा 28 अगस्त को भी करीब 21 हजार रुपए की सामान बरामद किया गया है। जिसमें बर्जर रंग पेंट, प्लास्टिक नल, चावल, प्लास्टिक का खिलौना, किराना आइटम धनिया आदि जप्त किया गया है। सीमा शुल्क अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कुल 62 हजार रूपए की सामग्री जप्त किया गया है उन्होंने बताया कि मुख्य बॉर्डर पर जवानों की तैनाती के साथ हमेशा खुले बॉर्डर क्षेत्र में प्रिवेंटिव चेकिंग अभियान चलाया जाता है।









