डॉ एस. के, एस महिला कॉलेज में बार्षिक खेलकूद का किया गया आयोजन l

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी अवनीश श्रीवास्तव
मोतिहारी l शहर के डॉ. श्री कृष्णा सिन्हा महिला महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) पंकज कुमार ने इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साहित और खुश हैं उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में खेलकूद के आयोजन से छात्राओं में खेल के प्रति रुचि पैदा होगी और छात्राएं से पदक की ओर अग्रसर होंगी। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलकूद प्रभारी कुमारी रंजना के निर्देशन में संपन्न कराया गया । जिसमें डॉ. मनोरमा राय और डॉ. विपिन दुबे के द्वारा छात्राओं को ट्रेनिंग दी गई थी lवार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में निम्नलिखित खेलकूद को शामिल किया गया- कबड्डी
हाई जंप, खो – खो, 200 मीटर रेस, कबड्डी, प्रतियोगिता में वीनर टीम में मुस्कान कुमारी, मनीता कुमारी, अंजली कुमारी, अनिशा कुमारी अंजली कुमारी, सोनाली कुमारी रहीं।रनर में निशात प्रवीण, चांदनी कुमारी, काजल कुमारी, गोल्डी कुमारी, बुसरा फरियाद, अदिति कुमारी, प्रीति कुमारी रहीं । हाई जंप में प्रथम स्थान पर मनीता कुमारी द्वितीय स्थान पर निशात प्रवीण तृतीय स्थान पर मुस्कान कुमारी रहीं l 200 मीटर रेस में प्रथम स्थान पर मनीता कुमारी द्वितीय स्थान पर मुस्कान कुमारी तृतीय स्थान पर निशात प्रवीण रहीं l खो- खो प्रतियोगिता में निशात प्रवीण, मुस्कान कुमारी, मनीता कुमारी, चांदनी कुमारी, काजल कुमारी, गोल्डी कुमारी, अंजली कुमारी, निहारिका कुमारी ने भागीदारी की । प्राचार्य प्रो.(डॉ) पंकज कुमार ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुये प्रोत्साहित किया l साथ हीं प्राचार्य ने कहा कि आप सभी पढ़ाई के साथ – साथ खेलकूद में भी आगे बढ़े l प्राचार्य ने खिलाड़ियों का खेलकूद की सभी सामग्री बैडमिंटन, क्रिकेट, जैवलिन थ्रो आदि सभी समान जल्द हीं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। प्राचार्य ने अव्वल छात्राओं को पुरस्कृत भी करने को कहा है । इस इस मौके पर प्रो.डॉ. किरण कुमारी, डॉ मोहम्मद इरशाद आलम, डॉ प्रीति कुमारी ,डॉ अर्पणा ,प्रियंका कुमारी, डॉ चंदा कुमारी आदि उपस्थित हुए सभी ने छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

केंद्रीय विवि का पहला दीक्षांत समारोह आज, तैयारी पूरी, राष्ट्रपति, राज्यपाल व सीएम भी आएंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *