बरखा गुप्ता बनी अध्यक्ष, रौनियार वैश्य जागृति समिति प्रयागराज की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी प्रयागराज-रौनियार वैश्य जागृति समिति प्रयागराज के अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता अपने अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देते हए पुराने कमेटी को भंग कर दिया। संस्था के वरिष्ठ संरक्षक पृथ्वी नाथ गुप्ता एवं इं विनोद प्रकाश गुप्ता ने दिनेश कुमार गुप्ता अध्यक्ष का त्यागपत्र स्वीकार करते हुए नई कमेटी बनाई जाने की घोषणा की।
उत्तर प्रदेश रौनियार वैश्य जागृति समिति के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर विजय गुप्ता, महासचिव दिनेश गुप्ता, संरक्षक पृथ्वी नाथ गुप्ता, विनोद प्रकाश गुप्ता, महेश गुप्ता ने सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश रौनियार वैश्य जागृति समिति प्रयागराज का बरखा गुप्ता (अध्यक्ष), गणेश कुमार गुप्ता (सचिव),  संजय गुप्ता (उपाध्यक्ष), प्रभात गुप्ता, (कोषध्य्क्ष) सौरव गुप्ता को मनोनित करते हुए संस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई। उक्त अवसर पर बरखा गुप्ता (अध्यक्ष) ने कहा कि उत्तर प्रदेश रौनियार वैश्य जागृति समिति पूरे प्रदेश मे विवाह हेतु लड़के लड़कियों की खोज मे निशुल्क मदद तथा career counselling access किया जाएगा, समाज को आगे बढ़ाने के लिए संस्था द्वारा विशेष पहल व प्रयास किया जाएगा ताकि समाज का कारवां आगे बढ़ता रहे।

भगवान तथागत बुद्ध की करूणा, दया और क्षमा की शिक्षा आज के परिपेक्ष्य मे भी बहुत प्रासंगिक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *