शिव मंदिर में रूद्राभिषेक के पश्चात हुआ भंडारे का आयोजन

कृपा शंकर पांडेय,चोपन/सोनभद्र- स्थानीय विकास खंड परिसर में स्थित शिव मंदिर में बुधवार को भक्ति भाव से रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया जहां मुख्य यजमान के रूप में खंड विकास अधिकारी अजीत कुमार यादव सपत्नीक पूजन अर्चन किये|श्रावण मास के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और पुरोहितों द्वारा विशेष अनुष्ठान के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक दूध, दही, शहद, घी, गंगाजल व बिल्वपत्र आदि से किया। पूरे वातावरण में “हर हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” की गूंज सुनाई देती रही, जिससे सम्पूर्ण परिसर भक्तिमय हो गया। रुद्राभिषेक के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक आयोजन में विकास खंड के अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और धर्म लाभ प्राप्त किया। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त। इस मौके पर एडीओ पंचायत काशीराम ठाकुर, नवल किशोर चौबे, पूर्व प्रधान राम नारायण पांडेय . सत्येन्द्र यादव, दीपक पाण्डेय, रामविलास यादव, दीपक सिंह,अनील चौबे, विरेन्द्र कुमार, मुजीब आलम, प्रदीप सिंह,यतीश पाण्डेय, चंदन तिवारी मयंक सिंह दिनेश यादव एवं अन्य लोग मौजूद रहे|

तीन प्रांतों उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश व राजस्थान के कलाकारों ने दिखाया दमखम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *