भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का शुभारंभ,11 रात और 12 दिनों की यात्रा में दर्शनार्थी कर सकेंगे तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम (ज्योतिर्लिंग), मदुरै, कन्याकुमारी, मल्लिकार्जुन (ज्योतिर्लिंग) का दर्शन

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : रेल मंत्रालय ने देश के विभिन्न भागों से भारत सरकार द्वारा परिकल्पित ‘देखो अपना देश’ और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की पर्यटन अवधारणाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। भारतीय रेलवे भारत को अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू क्षेत्र में एक आकर्षक गंतव्य के रूप में प्रदर्शित करने को हमेशा प्रतिबद्ध रहा है। भारतीय रेल की इन थीम आधारित ट्रेनों की परिकल्पना घरेलू पर्यटकों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से अवगत कराने हेतु की गई है।
भारत के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आई आर.सी.टी.सी.) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है जो दिनांक 27 जुलाई (रविवार) को भागलपुर से खुलेगी जो जसीडीह, मधुपुर, सुजलपुर, बराकार, धनवाद, बोकारो स्टील सिटी, मुरी, रांची. राऊरकिला, झाडसुगुरा, चांपा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, स्टेशन से होते हुए जाएगी जहां यात्रीगण ट्रेन में सवार हो सकेंगे। यह यात्रा 11 रात 12 दिनों की होगी जिसमें तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम (ज्योतिर्लिंग), मदुरै, कन्याकुमारी, मल्लिकार्जुन (ज्योतिर्लिंग), आदि का भर्मण कराया जाएगा। इसके लिए यात्रियों को महज. 22760/- प्रति व्यक्ति (SLइकॉनोमी श्रेणी) और रु. 39990/- प्रति व्यक्ति (3ACस्टैण्डर्ड श्रेणी) का खर्च उठाना होगा।
आईआरसीटीसी, इस सर्वसमावेशी यात्रा की पेशकश कर रहा है जिसमें भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रेक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑनबोर्ड और ऑफ बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और गुणवतायुक्त बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था यात्रा में टूर एस्कॉर्ट यात्रा बीमा, ऑनबोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा शामिल है। कोविड नियमों का पालन किया जाएगा। दिनांक: 07 अगस्त को यात्रा समाप्त होगी। इच्छुक पर्यटक यात्रा संबंधी विस्तृत जानकारी आईआरसीटीसी के वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर बुकिंग कर सकते है या आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंट से भी बुकिंग करवा सकते हैं।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










