पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई का मनाया गया जयंती

अवनीश श्रीवास्तव
मीडिया हाउस 26ता.मोतिहारी।भाजपा सुगौली नगर मंडल के द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई के जयंती पर सुशासन दिवस का आयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता रामगोपाल खंडेलवाल के आवास पर मंडल अध्यक्ष रवि पासवान की अध्यक्षता एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष विकास शर्मा के संचालन में संपन्न हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी ने वाजपेयी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके प्रशासनिक कुशलता पर विस्तार से चर्चा की, वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता रामगोपाल खंडेलवाल ने बाजपेयी के जनसंघ काल से भाजपा तक की सांगठनिक कार्यकुशलता को विस्तार से चर्चा कीं कार्यक्रम में जिला मंत्री सपना शर्मा, हरिशंकर सर्राफ, प्रोफेसर संत शाह, सुजीत सहनी, बृजकिशोर पासवान, शंभू यादव, योगेंद्र पुरी, गांधी महतो, रंजीत राम,गौरीशंकर प्रसाद, अरुण प्रसाद, गोविंदा कुमार, राज किशोर सिंह, रवि शर्मा वसी प्रसाद, बलिराम शर्मा, प्रशांत कुमार, नरेश ठाकुर सहीत सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित होकर वाजपेयी को भाव- भीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।








