दीपावली पर्व के पहले वेतन भुगतान करने को लेकर बोकारो के चौकीदार दफादार ने उपायुक्त से की मांग 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : बोकारो जिला के चौकीदार दफादारों को कई माह से वेतन नहीं मिला है। झारखण्ड सरकार के गृह , कारा और आपदा प्रबंधन विभाग के पत्रांक संख्या 47 , दिनांक 19 सितंबर ,2024 के द्वारा झारखंड के चौकीदार दफादारों का वेतन भुगतान कराने हेतु आबंटन आबंटित कर दिया गया था और 20 सितंबर ,2024 को सभी उपायुक्तों को आबंटन ई मेल से उपलब्ध करा दिया गया था। लेकिन दुर्गा पूजा में वेतन भुगतान नहीं हुआ और अभी तक वेतन भुगतान नहीं हुआ है। अंचल के चौकीदार दफादारों से सूचना मिली है कि चंद्रपुरा अंचल के चौकीदार दफादार को 5 माह से, पेटरवार अंचल में 1 माह से, नावाडीह अंचल में 5 माह से , गोमिया अंचल में तीन माह से , जरीडीह अंचल में एक माह से, चास अंचल में 4 माह से ,और चंदनकियारी अंचल में तीन माह से वेतन भुगतान नहीं हुआ है । जिला प्रशासन की उदासीनता और लापरवाही के कारण चौकीदार दफादारों को अपवाद को छोड़कर कभी भी पर्व त्यौहार में वेतन नहीं मिलता है ।बोकारो उपायुक्त कार्यालय के सामान्य शाखा से संपर्क करने पर पता चला कि उपायुक्त का एक्सेस नंबर गलत होने के कारण अंचलों में आवंटन ऑनलाइन नहीं जा पाया है ।बोकारो उपायुक्त से हमारी मांग है कि इस मामले को गंभीरता से ले और दीपावली पर्व के पहले बोकारो के चौकीदार दफादारों का वेतन भुगतान करने की व्यवस्था करावें ।

झाकोमयू कथारा प्रक्षेत्र का पुनर्गठन, अध्यक्ष बने नरेश मंडल व सचिव इकबाल अहमद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *