केसरिया महोत्सव का विधि व्यवस्था संधारण हेतु ब्रीफिंग

अवनीश श्रीवास्तव 
मीडिया हाउस 27ता.मोतिहारी l जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी केसरिया महोत्सव 2023 के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त संबंधित दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से ब्रीफिंग किया गया ।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि संबंधित दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का ससमय निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे । विदित हो कि 28, 29 एवं 30 नवंबर 2023 (तीन दिवसीय) केसरिया महोत्सव 2023 के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रम यथा
बुद्ध पर प्रस्तुति, लेजर शो, बिहार गौरव गान,सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन , मुशायरा,स्कूली बच्चों का वाद विवाद प्रतियोगिता , पेंटिंग प्रतियोगिता ,क्विज प्रतियोगिता , विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल का प्रदर्शन, मेडिकल कैंप में मुफ्त मेडिकल जांच शिविर में मोतियाबिंद का इलाज, दिव्यांग जनों के बीच ट्राई साइकिल वितरण, भूमिहीनों के बीच पर्चा वितरण आदि निर्धारित है। केसरिया महोत्सव के अवसर पर विधि व्यवस्था के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, स्वास्थ सुविधा, लाइटिंग, महिला, पुरुष दर्शकगणों को बैठने की सुविधा,साफ – सफाई, यातायात व्यवस्था,वाहन पार्किंग,आदि दुरुस्त रखने हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा , जिला नजारत उपसमाहर्ता,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी , संबंधित दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

वार्ड सदस्यों ने 14 सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय गेट पर दिया धरना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *