सीडीओ ने चोपन के सिंन्दुरिया विद्यालय मे पढ़ाई स्मार्ट क्लास और पोषण वाटिका पर दिए निर्देश

कृपा शंकर पांडेय, मीडिया हाउस चोपन/सोनभद्र -मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षा क्षेत्र चोपन के सिंन्दरिया विद्यालयों का निरीक्षण किया । जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे ।प्राथमिक पाठशाला सिंदुरिया में प्रधानाध्यापक सुनीता शर्मा और सहायक अध्यापक अखंड प्रताप सिंह पढ़ाई करा रहे थे स्कूल में पंजीकृत 100 छात्रों में से 53 उपस्थित थे बच्चों का पाठ्यक्रम और गणित का ज्ञान अच्छा पाया गया ।

सीडीओ ने प्रधानाध्यापक को कमजोर छात्रों के लिए अलग से कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए उच्च प्राथमिक पाठशाला सिंदुरिया में सहायक अध्यापक नीतू सिंह पढा रही थी यहां 90 पंजीकृत छात्रों में से 79 मौजूद थे । स्मार्ट क्लास से पढ़ाई हो रही थी ।छात्रों की पठन क्षमता उत्कृष्ट पाई गई खाली जगह में पोषण वाटिका बनाने के लिए जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए गए । एआरपी को छात्रों के शैक्षिक पर्यवेक्षण और सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी को नियमित स्कूल निरीक्षण के आदेश दिए गए ।

वृक्षारोपण अभियान को जन आंदोलन अभियान बनाएं-जिलाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *