विशेष संचारी रोग अभियान को सफल बनाने के लिए होगी अहम भागीदारी-मुख्य विकास अधिकारी

ब्यूरों, मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने कलेक्ट्रेट सभागार में आज संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों के साथ बैठक की, बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 01 से 30 अप्रैल 2024 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 10 से 30 अप्रैल 2024 के मध्य दस्तक अभियान के सम्बन्ध में अंतर्विभागीय समन्वय की बैठक सभी विभाग करना सुनिश्चित करें,

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सभी विभाग सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करें, उन्होंने कहा कि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, डायरिया आदि संचारी रोगों से जुडें मामलों की आशंका को देखते हुए जनपद में अन्तर्विभागीय समन्वय से युद्धस्तर पर अभियान को आगे बढ़ाया जाए, मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान जनपद में 01 से 30 अप्रैल 2024 तक संचालित किया जाएगा, उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी 01 अप्रैल से पहले संचारी रोग नियंत्रण के सम्बन्ध में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें, साप्ताहिक बन्दी के दौरान स्वच्छता, सैनिटाइजेशन तथा फाॅगिंग का विशेष कार्यक्रम संचालित किया जाए। तालाबों, नालों व नालियों में एण्टी लार्वा का छिड़काव तथा कूड़े का निस्तारण ठीक ढंग से किया जाये, निगरानी समितियां डोर-टू-डोर सर्वे करें और यदि कोई बच्चा बुखार आदि से ग्रसित है, तो उसे मेडिसिन किट उपलब्ध कराएं, साथ ही, महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार उपलब्ध कराया जाये, ग्रामीण स्तर पर संचारी रोगों के नियंत्रण हेतु तालाबों/नालों व नालियों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।

सौर ऊर्जा हवा को प्रदूषित नहीं करती है। ग्रीन-सौर ऊर्जा संयंत्र का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन.!

मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित विभागों से संचारी रोगों के नियंत्रण व रोकथाम के सम्बन्ध में किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की, साथ ही उन्होंने चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, नगर विकास, पंचायतीराज, आई0सी0डी0एस0, ग्राम्य विकास, चिकित्सा शिक्षा, शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, कृषि, पशुपालन तथा अन्य सभी सबंधित विभाग को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर संचारी रोगों की रोकथाम व नियंत्रण के संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बैठक मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अश्वनी कुमार,ए0सी0एम0ओ0 डाॅ0 आर0जी0 यादव, जिला मलेरिया अधिकारी डी0एन0 श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *