मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा से पूरे बिहार में समृद्धि आएगी : संजय सरावगी

भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने दरभंगा के विकास योजनाओं को लेकर सीएम नीतीश कुमार का जताया आभार, दिया धन्यवाद

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी पटना, 28 जनवरी। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आज कहा कि नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा से न केवल बिहार में समृद्धि लाएगी, बल्कि इससे दरभंगा और मिथिला भी समृद्ध होगा। गत वर्ष मुख्यमंत्री अपनी प्रगति यात्रा के दौरान जब दरभंगा आए थे तब उन्होंने 11 योजनाओं की घोषणा की थी, कई योजनाओं के लिए मैंने उनसे आग्रह भी किया था। हर्ष का विषय है कि इन सभी योजनाओं को कार्य प्रारंभ हो चुका है। आज मुख्यमंत्री जी ने इन योजनाओं की समीक्षा की है। उन्होंने सीएम के प्रति आभार जताया।

नागेन्द्र झा स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए श्री सरवगी ने कहा कि पहले न्याय यात्रा, फिर प्रगति यात्रा और अब समृद्धि यात्रा के माध्यम से सीएम नीतीश कुमार बिहार के विकास को नया आयाम दे रहे हैं। दरभंगा सहित पूरे मिथिला की प्रगति को उन्होंने नई उंचाई देने का कार्य किया है।

उन्होंने बताया कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बन रहे एयरपोर्ट टर्मिनल को देखा, तो निर्माणधीन एक्सप्रेस हाइवे और निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा की समीक्षा की। इसके अलावा तीन ऐतिहासिक तालाब हराई, दिग्गी, गंगासागर के सौंदर्यीकरण और एकीकरण का भी जायजा लिया। इसके अलावा 1800 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एलिवेटेड रोड की भी समीक्षा की। इस रोड के बन जाने से दरभंगा को जाम से मुक्ति मिलेगी। भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जल्द योजना का काम पूर्ण करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री विकास के साथ ही सनातन संस्कृति के आगे बढ़ने की भी चिंता कर रहे हैं। बाबा कुशेश्वर स्थान के विकास की बात हो या अहिल्या धाम में विकास की बात हो या मिथिला शोध संस्थान की बात हो, मुख्यमंत्री ने उन सभी की चिंता की।

राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने आयुष मंत्री से पूछा- बिहार को और आयुर्वेदिक रिसर्च सेंटर कब

भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि एक ओर जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार दरभंगा और मिथिला के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में राज्य सरकार भी विकास की गति को मजबूती प्रदान कर रही है।

आज दरभंगा में एम्स का निर्माण हो रहा है, मिथिला के पुनौरा धाम में माँ जानकी की जन्मस्थली का भव्य विकास हो रहा है। आज सही अर्थों में पूरे मिथिला का कायाकल्प हो रहा है और यह उनके द्वारा की जा रही लगातार यात्राओं और विकास कार्यों से स्पष्ट दिखाई देता है।

उन्होंने विकास को लेकर कहा कि यहां के विधायक होने के नाते और खुशी होती है कि उनके क्षेत्र का कायाकल्प हो रहा है। 2005 के पहले का दिन आज भी याद है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इन सभी कार्यों के पूरा होने के बाद यह दरभंगा, दरभंगा नहीं रहेगा; पटना के बाद सबसे बड़े शहर और विकास योजनाओं के मामले में दरभंगा ही रहने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *