मुखिया प्रतिनिधि,मैजिस्टेट एवं थाना प्रभारी ने संगम घाट का किया निरीक्षण

मीडिया हाउस 17ता.औरंगाबाद धर्मेन्द्र गुप्ता। जम्होर थानांतर्गत पावन पुण्यदायिनी एवं मोक्षदायिनी पुनपुन बटाने के संगम तट पर चार दिवसीय छठ पूजा का शुभारंभ आज नहाए खाए के साथ शुरू हो चुकी है संगम घाट का निरीक्षण आज छठ पूजा के चार दिवसीय छठ व्रत के प्रथम दिन जम्होर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह, जम्होर थाना के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, संगम घाट छठ मेला में नियुक्त मैजिस्टेट सुनील कुमार गुप्ता ने छठ घाट का निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में पाया कि सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त हैं। गहरे पानी वाले घाटों को चिन्हित किया गया। घाट पर सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था रहने की बात थाना प्रभारी ने कहा। तो वहीं मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि इस घाट पर सभी तरह की सुविधा उपलब्ध रहेंगे साथ ही साथ कुमार प्रिंस क्लब छठ पूजा समिति के सदस्य भी वालंटियर के रूप में वहां अपनी सेवा देंगे। निरीक्षण के मौके पर समाजसेवी राणा सुनील सिंह ,सुजीत कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। विदित हो कि संगम घाट पर देव दुमुहान के बाद सर्वाधिक भीड़ यहीं लगती है।इस घाट पर छठ करने की विशेषता इस मायने से भी बढ़ जाती है कि यह पुनपुन का प्रथम संगम तट है एवं विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल विष्णु धाम के समीप है।

जगजीवन नगर में मनाया गया बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *