प्रेस क्लब डाला द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह के तहत बच्चों को किया सम्मानित.!

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी डाला सोनभद्र-प्रेस क्लब डाला द्वारा राजकीय इंटरमीडिएट कालेज गुरमुरा परासपानी में प्रतिभा सम्मान 2025 समारोह के तहत विद्यालय के मेधावी छात्र छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक भुपेश चौबे, विशिष्ट अतिथि जयराम सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र, प्रेस क्लब अध्यक्ष सनोज तिवारी, महामंत्री डा ए के गुप्ता (रौनियार) संरक्षक लल्लू प्रसाद निषाद, डा योगेश कृष्ण, प्रधानाचार्य सुभांस सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभांरभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती बंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
ज्ञात हो कि कक्षा छः से इंटरमीडिएट तक परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को अतिथियों ने मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि भूपेश चौबे ने कहा कि प्रेस क्लब द्वारा आयोजित यह समारोह प्रशंसनीय है। प्रतिभा के लिए बच्चों के सम्मान से उनका उत्साह बढ़ता है और पढ़ाई के प्रति लगन और प्रगाढ़ होती है। सम्मान से बच्चों की प्रतिभा निखरती है राजकीय इंटरमीडिएट कालेज गुरमुरा के छात्रों का खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया।
सनोज तिवारी अध्यक्ष ने कहा कि प्रेस क्लब डाला द्वारा हर वर्ष की भांति  प्रतिभाशाली बच्चों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन हम सबको गौरवान्वित महसूस कराता है। प्रेस क्लब द्वारा समय समय पर अनेक प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। प्रतिभा सम्मान पाकर बच्चों का शिक्षा के प्रति और रूझान बढ़ता है।
विशिष्ट अतिथि जयराम सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे प्रहरी कहे जाने वाले पत्रकारों द्वारा इस तरह का आयोजन काफी प्रशंसनीय है। शिक्षा से ही बेहतर कैरियर का निर्माण संभव है और बच्चे सम्मान पाकर प्रोत्साहित हुए हैं। सदर विधायक से आग्रह किया कि इंटर कालेज के मुख्य मार्ग व पुलिया का बनाया जाना अति आवश्यक है ताकि बच्चों को आने जाने में सहुलियत मिल सकें। विधायक जी ने जल्द ही रास्ता बनवाये जाने का आश्वासन दिया।
उक्त अवसर पर पत्रकार राजकिशोर गुप्ता, सैयद आसिफ, राजवंश चौबे, अर्जुन सिंह, नीरज पाठक, ओम प्रकाश तिवारी, बृजेश कुमार शर्मा उर्फ मंटू शर्मा, मिथिलेश भारद्वाज, अजय दुबे, गिरीश तिवारी, संजय केशरी अनिल अग्रहरि आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार जगदीश तिवारी व कालेज प्रवक्ता अमर सिंह ने किया।

महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित शिकायतों की सुनवाई सर्किट हाउस सभागार में 19 नवम्बर को

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *