चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Media House सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 13.05.2026 को समय करीब 20:25 बजे थाना चोपन पुलिस टीम द्वारा रेलवे क्रासिंग चोपन के अर्धनिर्मित रेलवे अंडरपास, कस्बा चोपन क्षेत्र से अभियुक्त जगजीवन जायसवाल पुत्र स्व. पुसई जायसवाल निवासी दरीमडोल थाना मड़वास जनपद सिद्धी, मध्यप्रदेश हाल पता चोपन रेलवे स्टेशन के पीछे थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 52 वर्ष को 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोपन पर मु0अ0सं0-175/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *