स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सशस्त्र सीमा बल की 48वीं वाहिनी द्वारा स्वच्छता शपथ ग्रहण

जयनगर, मधुबनी मीडिया हाऊस 18ता.सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 48वीं वाहिनी मुख्यालय और सभी सीमा चौकियों में आज “स्वच्छता ही सेवा” थीम के अंतर्गत “स्वच्छता शपथ” का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर वाहिनी के सभी अधिकारियों, जवानों और अन्य कर्मियों ने स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए शपथ ली।स्वच्छता शपथ का मुख्य उद्देश्य देशभर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वच्छ भारत के निर्माण में योगदान देना था। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखेंगे, गंदगी नहीं फैलाएंगे और प्लास्टिक का उपयोग कम करेंगे। श्री गोविंद सिंह भण्डारी कमांडेंट ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह सामूहिक प्रयास से ही सफल हो सकती है। उन्होंने आगे बताया कि यह शपथ केवल एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि इसे रोजमर्रा की दिनचर्या में अपनाना आवश्यक है। इस कार्यक्रम के तहत वाहिनी द्वारा आगे भी विभिन्न स्वच्छता अभियान आयोजित किए जाएंगे, जिसमें सीमा चौकियों और आस-पास के गांवों में सफाई अभियान, प्लास्टिक कचरे का निपटान और वृक्षारोपण जैसे कार्य किए जाएंगे।

BPSC छात्रों के समर्थन में सांसद पप्पू यादव का बिहार बंद: सचिवालय हॉल्ट स्थित रेल ट्रैक पर पप्पू यादव ने समर्थकों किया प्रदर्शन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *