CM नीतीश की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक, बिहार शिक्षक नियोजन नियमावली पर लग सकती है मुहर

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी 6ता.पटना।बिहार विधानसभा के छठे दिन की कार्यवाही के बाद शाम 6 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी. आज की इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है. शिक्षक नियोजन नियमावली को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. पिछली कैबिनेट की बैठक में भी नियमावली को लेकर चर्चा हो रही थी. आज की कैबिनेट की बैठक में भी शिक्षक नियोजन नियमावली पर मुहर लगने की चर्चा है.होली से ठीक पहले हो रही कैबिनेट की बैठक में शिक्षक अभ्यर्थियों को सरकार तोहफा दे सकती है. शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्र शेखर ने पहले ही ट्वीट कर जानकारी दे दी है कि उनके तरफ से शिक्षक नियोजन नियमावली की स्वीकृति दी जा चुकी है. पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक से पहले मामले को लीक किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री ने शिक्षा मंत्री की विधानसभा के अंदर खिंचाई भी की थी.

सफाई, सड़क, जल निकासी, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य का उत्तम प्रबंधन नगर निगम की जिम्मेदारी:गरिमा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *