डीएम, एसडीओ को भेजा गया शिकायत

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 20ता.बैरगनिया (सीतामढ़ी)। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 पटेल टोला निवासियों ने संयुक्त हस्ताक्षर युक्त एक शिकायत पत्र नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं सीतामढ़ी के जिलाधिकारी को दिया है। पदाधिकारियों को दिए गए पत्र में ग्रामीणों ने लिखा है कि उनके वार्ड नंबर 14 में अवस्थित कुआं का सौंदर्यीकरण जैसे-तैसे ही वार्ड पार्षद द्वारा कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने लिखे आवेदन में आरोप लगाया है कि कुएं की सौंदर्यीकरण से संबंधित जानकारी लेना चाहा, तो वार्ड पार्षद ने कहा की मुझे जैसे मन होगा मैं वैसे कार्य करूंगा, जहां जाना है जाईये। ग्रामीणों ने पदाधिकारियों से अनुरोध किया है त्वरित कार्रवाई करते हुए योजना की जानकारी दी जाए।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे








