जिला खनिज निधि न्यास के सामूहिक सामाजिक दायित्व योजना अंतर्गत सड़क का निर्माण

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जिलाधिकारी बी एन सिंह के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट परिसर के सोन सुषमा पार्क से भारत निर्वाचन आयोग के ईवीएम वीवीपैट गोदाम तक 160 मीटर लंबी एवं 5.5 मीटर चौड़ी 08 इंच मोटी आर0सी0सी0 पैनलयुक्त ब्लॉक रोड का निर्माण कराया गया है।जिसके दोनों तरफ औसत 5 मीटर इंटरलाकिग का कार्य कराया गया है। उक्त आरसीसी रोड एवं इंटरलॉकिंग एवं गोदाम के चारों तरफ बेस तथा इंटरलॉकिंग का कार्य 18 लाख 79 हजार रुपया अंतर्गत कराया गया है।

उक्त पैनल ब्लाकवाइज सड़क का निर्माण निर्धारित समय सीमा के अंदर एक माह में पूर्ण कराया गया है।उक्त रोड का निर्माण कार्यदायी संस्था डूडा द्वारा निर्मित कराते हुए आज दिनांक 26 जनवरी 2026 दिन सोमवार को लोकार्पित कराया गया है।गया है। उक्त सड़क का निर्माण जिला खनिज निधि न्यास के सामूहिक सामाजिक दायित्व(सी०एस०आर०)योजना अंतर्गत वित्त पोषित की गई है। सोन सुषमा पार्क से एवं गोदाम तक जाने के लिए अस्थाई सड़क थी। जिसमें निर्वाचन संबंधी कार्यों एवं गोदाम तक आने-जाने के लिए सुलभ आवागमन में रुकावटें थी। जिसको दूर करते हुए जिलाधिकारी द्वारा उक्त सड़क का निर्माण कराया गया है। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह सहित एडीएम एफआर वागीश शुक्ला,एडीएम न्यायिक रमेश चंद्र, एडीएम नमामि गंगे रोहित यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह, प्रभारी परियोजना अधिकारी डूडा  सुधांशु शेखर शर्मा,अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह,अवर अभियंता डूडा जितेन्द्र कुमार तिवारी एवं डूडा विभाग के कर्मचारीगण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

जनजातीय गौरव दिवस.! भाजपा की सरकार में कार्पोरेट घरानों और खनन माफियाओं को लूटने की खुली छूट है-आर के शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *