भ्रष्टाचार-आउट सोर्सिंग भर्ती घोटाला मान्धाता नगर पंचायत की जड़ में मट्ठा का काम करेगा.?

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी मान्धाता-मान्धाता नगर पंचायत में इन दिनों आउट सोर्सिंग भर्ती घोटाला की चर्चा है, चर्चा यह भी है कि भर्ती में अनियमितता हुई है और रिश्तेदारी का ज्यादा ख्याल रखा गया है, अब सवाल यह है कि ईओ साहब इस घोटाले को लेकर क्यों ख़ामोश है क्या यह सच है कि भर्ती में अनियमितता हुई है और रिश्तेदारी का ख्याल रखा गया है, ईओ साहब एक जिम्मेदार अधिकारी हैं और उस सरकार के अधिकारी हैं जो जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है तो फिर ईओ साहब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के खिलाफ कैसे खड़े है, सोशल मीडिया, अखबार में चल रहे आउट सोर्सिंग भर्ती घोटाला की चर्चा को लेकर ईओ साहब को मुखर होना पड़ेगा क्योंकि सरकार और जनता दोनों के भरोसे और विश्वास के रुप में अधिकारी जाने जाते हैं, अगर भ्रष्टाचार की खबर इसी तरह बनी रही और मान्धाता नगर पंचायत में भ्रष्टाचार पैर पसारता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब राज्य सरकार की नजर में भ्रष्टाचार को लेकर एक बदनाम नगर पंचायत मान्धाता की छवि होगी और हो सकता है राज्य सरकार नगर पंचायत मान्धाता को भ्रष्टाचार से बचाने के लिए प्रशासक की नियुक्ति कर दे, इसलिए यह कहना तनिक भी अतिशयोक्ति नहीं होगी की आउट सोर्सिंग भर्ती घोटाला मान्धाता नगर पंचायत की जड़ में मट्ठा जैसे काम करेगा.?

जनता दर्शन बना जन संवाद का सशक्त माध्यम, समस्याओं के निस्तारण के निर्देश जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *