तस्करी कर नेपाल ले जाते भारतीय सामग्री को कस्टम अधिकारियों ने किया जप्त

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 20ता.बैरगनिया (सीतामढ़ी)। भारत नेपाल सीमा के बैरगनिया-गौर बॉर्डर पर तैनात सीमा शुल्क के अधिकारी व जवानों ने चेकिंग अभियान चलाकर 62 हजार 5 सौ रुपये के भारतीय समान को नेपाल ले जाने के दौरान जप्त किया है। सीमा शुल्क कार्यालय बैरगनिया के वरीय अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सीमा शुल्क के जवानों ने बैरगनिया-गौर मुख्य बॉर्डर पर प्रिभेंटिंग चेकिंग अभियान चलाकर अलग-अलग स्थान से बिजली का बल्ब एवं जूते को जप्त किया है। श्री सिंह ने बताया कि जप्त समानों की कीमत 62 हजार 5 सौ रुपये आंकी गयी है। बताया कि सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे चेकिंग के दौरान देखा गया कि बैरगनिया गौर मुख्य बॉर्डर पर तस्कर द्वारा सिर पर बोरे में रखे सामान नेपाल की ओर लेकर जाया जा रहा है। कस्टम के जवानों को देखकर तस्कर सिर पर रखे बोरे को पटक दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। बोरे की जांच की गई तो उसमें 298 पीस इंडियन एलईडी विघुत बल्ब था। जिसे जप्त कर लिया गया। जप्त बल्ब की कीमत 45 हजार रूपए आंकी गई है। इसी तरह मंगलवार के सुबह चेकिंग के दौरान तस्करी कर नेपाल ले जा रहे हैं 35 पीस जूते बरामद किए गए हैं। जिसकी कीमत 17 हजार 5 सौ रुपए बताया गया है। मालूम हो कि सीमा शुल्क अधिकारी लगातार बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाकर जप्ती की करवाई कर रहे है।

राज्य के सभी जिला और अनुमंडल न्यायालयों में आधुनिक शौचालय (टॉयलेट कॉम्प्लेक्स) का निर्माण किया जाएगा,भवन निर्माण विभाग ने सभी जिलों के कार्यपालक अभियंताओं को इसका मॉडल प्राक्कलन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *