बेटियां बनती हैं सहारा नहीं होती है बोझ-जिला प्रोवेशन अधिकारी

Media House सोनभद्र– मिशन शक्ति फेज -04 के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम मे जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के नेतृत्व में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत कबड्डी, खो -खो, 100 मीटर 200 मीटर रेस चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बालिका इंटरमीडिएटकॉलेज डोहारी शाहगंज सोनभद्र मे किया गया जिसमे विद्यालय में अध्ययनरत 1229 बालिकाओ द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमे चित्रकला प्रतियोगिता में काजल कक्षा- 09 प्रथम स्थान, अंजलि कक्षा 10-द्वितीय स्थान और अर्चना कक्षा-11 तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में कुसुम कि टीम प्रथम स्थान स्थान , 100 मीटर कि रेस में शालू प्रथम स्थान, अंजलि द्वितीय स्थान , और नीलम तृतीय स्थान प्राप्त की वही 200 मीटर कि रेस में नीलम प्रथम स्थान, सारिका द्वितीय स्थान, और शालू तृतीय स्थान प्राप्त की, खो- खो प्रतियोगिता में श्रुति कक्षा 12 की टीम प्रथम स्थान पर रही सभी प्रतिभागियों को, बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत स्मृति चिन्ह एवं लेखन सामग्री का वितरण कर प्रोत्साहित किया गया, खंड शिक्षा अधिकारी घोरावल, महिला थाना प्रभारी रावटसगंज, जिला प्रोबेशन कार्यालय, जिला समन्वयक साधना मिश्रा,सीमा द्विवेदी केंद्र प्रशासन दीपिका सिंह द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत बेटियों को प्रोत्सहित किया गया। तथा बेटियां अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन करने में अहम भूमिका निभा रहीं है। इस योजना का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। महिला थाना प्रभारी सरोजमा सिंह द्वारा टोल फ्री नम्बर 181,1098,112,1076,1090, और गुड़ टच, बैड टच के बारे जानकारी दी गई,
जिला समन्वयक साधना मिश्रा द्वारा बताया गया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करना, समान लैंगिक अनुपात स्थापित करना, बाल विवाह की कुप्रथा को रोकना, बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा को प्रोत्साहन देना, बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने में सहायता प्रदान करना, बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना। जिसमें समाज में कुरीतियों को समाप्त किया जा सकें।केंद्र प्रशासक, वन स्टॉप सेंटर दीपिका सिंह द्वारा घरेलू हिंसा, दहेज़ उत्पीड़न के बारे मे जानकारी दी गई जिला समन्वयक सीमा द्विवेदी द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य /kovid-19, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई कार्यक्रम का संचालन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज डोहरी के प्रधानाचार्य द्वारा किया गया जिला समन्वयक साधना मिश्रा द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया मौके मौके पर प्राथमिक विद्यालय डोहरी के प्रधानाचार्य अमित श्रीवास्तव, अशोक सन्यासी, कौशांबी सिंह एवं बालिकाएं रही उपस्थित l

मदरसा के बच्चों ने किया सूचना विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *