मुख्यमंत्री से स्व. जयप्रकाश चतुर्वेदी की स्मृति में सेतु, स्मृति द्वार व सांस्कृतिक मंच के नामकरण की मांग

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र- सदर विधायक भूपेश चौबे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व संगठन मंत्री एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य स्वर्गीय जयप्रकाश चतुर्वेदी की स्मृति को चिरस्थायी बनाए जाने की मांग की है। विधायक ने उनके सम्मान में जनपद सोनभद्र में एक प्रमुख सेतु का नामकरण, स्मृति द्वार (प्रवेश द्वार) का निर्माण तथा सांस्कृतिक मंच का नाम उनके नाम पर किए जाने का अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में विधायक भूपेश चौबे ने कहा है कि स्वर्गीय जयप्रकाश चतुर्वेदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, संगठन सशक्तीकरण और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा अपने सादगीपूर्ण, कर्मनिष्ठ और प्रेरणादायी व्यक्तित्व से समाज के सभी वर्गों का मार्गदर्शन किया।

विधायक ने कहा कि स्वर्गीय जयप्रकाश चतुर्वेदी का जनपद सोनभद्र से विशेष आत्मीय संबंध रहा और उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। ऐसे महान व्यक्तित्व की स्मृति को स्थायी स्वरूप प्रदान करना जनभावनाओं के अनुरूप होगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि जनहित एवं जनभावनाओं का सम्मान करते हुए स्वर्गीय जयप्रकाश चतुर्वेदी के नाम पर जनपद में एक प्रमुख सेतु, स्मृति द्वार तथा सांस्कृतिक मंच का नामकरण कराया जाए। विधायक ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री इस प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लेकर एक समर्पित संगठन पुरुष और जनसेवक को सच्ची श्रद्धांजलि प्रदान करेंगे।

तकनीक, नवाचार और जनकल्याण से बदल रही सोनभद्र की तस्वीर-जिलाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *