उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य धर्मपाल सिंह की पूज्य माताजी के तेरहवीं संस्कार में हुये सम्मिलित

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी लखनऊ/बिजनौर-उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरूवार को स्वास्तिक गार्डेन, धामपुर, बिजनौर में धर्मपाल सिंह जी की पूज्य माताजी स्वर्गीय भाग्यवती देवी जी के त्रयोदशी संस्कार में सम्मिलित होकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। कहा कि पूज्य माता की मधुर स्मृतियाँ एवं उनके जीवन मूल्यों की छाया सदैव हमारे साथ जीवित रहेंगी। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व देश और प्रदेश के गणमान्य लोगों व जनप्रतिनिधि गणों द्वारा नगीना-धामपुर रोड स्थित स्वास्तिक रिसार्ट में उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर निवासी धर्मपाल सिंह जी की माता स्वर्गीय भाग्यवती देवी जी के तेरहवीं कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

कामेश्वर चौपाल जी का पूरा जीवन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में समर्पित रहा- मुख्यमंत्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *