देवमुनि सिंह जिलाध्यक्ष, राकेश सोनकर जिला मंत्री निर्विरोध चुने गए

मीडिया हाउस न्यूज ऐजेन्सी सोनभद्र- चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ का चुनाव बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान देवमुनि सिंह जिलाध्यक्ष व राकेश सोनकर जिला मंत्री निर्विरोध चुने गए।
यह चुनाव अधोहस्ताक्षरी स्तर से नामित अधिकारी डॉo प्रेमनाथ, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/निर्वाचन अधिकारी सोनभद्र की अध्यक्षता में कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी परिसर में आयोजित किया गया। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण शाखा सोनभद्र के समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में द्विवार्षिक चुनाव एवं अधिवेशन महा संघ के जिला अध्यक्ष राजाराम दुबे के देखरेख में कराया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिला अध्यक्ष पद पर देवमुनि सिंह तथा जिला मंत्री पद पर राकेश सोनकर का निर्विरोध चयन किया गया।

मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार, 810 ग्राम हेरोईन, कीमत लगभग 81 लाख,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *