निदेशक,आन्तरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा ने वित्त/लेखा संवर्ग के अधिकारियों एवं लेखाकारों के साथ की बैठक

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी सोनभद्र-निदेशक,आन्तरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा साधना श्रीवास्तव ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में वित्त/लेखा संवर्ग के अधिकारियों एवं लेखाकारों के साथ की बैठक की, बैठक के दौरान निदेशक महोदया ने कहा कि जेम पोर्टल के माध्यम से खरीद का कार्य किया जाये, सभी विभागों द्वारा व्यय की गयी धनराशि का आडिट अनिवार्य रूप से किया जाये, इस दौरान उन्होंने जनपद में विभिन्न विभागों में लेखाकार के पदों पर सृजन व उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में भी जानकारी ली और सम्बन्धित लेखाकार को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा प्राप्त धनराशि का व्यय निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाये, जिन विभागों में लेखा संवर्ग के लेखाकारों के कार्य कम हो, उन्हें किसी विभाग में सम्बद्ध किया जाये, उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जो भी जिम्मेदारी दी गयी है, वह उसका अनुपालन निर्धारित समय व तिथि पर करना सुनिश्चित करें, जिससे कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में प्रगति हो सकें, यह शासन की मंशा है कि सभी विभाग समय-समय विभाग में व्यय की गयी धनराशि का आडिट अनिवार्य रूप से करायें, जिससे कि पारदर्शिता बनी रहें। इस मौके पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने कहा कि निदेशक महोदया द्वारा जो भी बैठक में लेखा से सम्बन्धित कार्यों हेत दिशा-निर्देश दिये गये हैं, सभी अधिकारी व कर्मचारी उसका सम्यक अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगें। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री इन्द्रभान सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण सहित लेखा संवर्ग के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थिति रहें।

अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) द्वारा थाना म्योरपुर का किया गया निरीक्षण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *