भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय-अवैध परिवहन के विरूद्ध लगातार कार्यवाही, विभागीय पोर्टल से इंटीग्रेशन सुनिश्चित करें।

खनन न्यूज-अवैध खनन पर 5000 वाहनों की जांच, रू 1.5 करोड़ से अधिक अर्थदण्ड, ISTP के बिना नहीं चलेगा खनन परिवहन,

AKGupta.Media House लखनऊ-उत्तर प्रदेश में उपखनिजों के अवैध परिवहन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही लगातार की जा रही है तथा राजस्व वसूला जा रहा है। इसी क्रम में भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग द्वारा उपखनिजों के वैध परिवहन को बढ़ावा देने तथा उपखनिज का परिवहन करने वाले वाहन स्वामियों /परिवहनकर्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुये प्रदेश में वी0टी0एस0 प्रणाली लागू की जा रही है। वी0टी0एस0 प्रणाली के अन्तर्गत विभागीय पोर्टल vtsdgm.up.in विकसित किया गया है, जिस पर वाहन स्वामियों द्वारा लगातार पंजीकरण तथा ए0आई0एस0 140 जी0पी0एस0 उपकरण का इंटीग्रेशन का कार्य किया जा रहा है।

वी0टी0एस0 प्रणाली लागू किये जाने हेतु सचिव / निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा समस्त उपखनिजों का परिवहन करने वाले वाहन स्वामियों से आग्रह किया है कि अपने समस्त वाहनों का पंजीयन विभागीय पोर्टल पर कराने व वाहन पर लगे जी0पी0एस0 उपकरण ऐसी 140 को विभागीय पोर्टल से इंटीग्रेट कराना सुनिश्चित करें। भविष्य में उपखनिज परिवहन हेतु परिवहन प्रपत्र ई-एम०एम०-11/ई-फार्म-सी उन्हीं वाहनों के लिये जनित होगा, जिनके ए0आई0एस0 140 जी0पी0एस0 उपकरण विभागीय पोर्टल से इंटीग्रेटेड होंगे। इसके अतिरिक्त बिना जी0पी0एस0 इंटीग्रेशन वाहन खनिज परिवहन करते हुए पाए जाने पर शास्ति भी आरोपित की जाएगी। अतः सभी खनिज परिवहनकर्ताओं से अपील की जाती है कि जल्द से जल्द अपने वाहनों पर लगे जी0पी0एस0 उपकरण ए0आई0एस0 140 को विभागीय पोर्टल से इंटीग्रेट कराऐं। यदि पूर्व से जी0पी0एस0 उपकरण ए0आई0एस0 140 न लगा हो तो मार्केट में कहीं से भी जी0पी0एस0 उपकरण ए0आई0एस0 140 लगवाते हुए विभागीय पोर्टल से इंटीग्रेशन सुनिश्चित करें। इस सम्बन्ध में किसी भी तकनीकी सहयोग हेतु जनपदीय खनन कार्यालय अथवा भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय से सम्पर्क किया जा सकता है।

जागरूकता हेतु 26 दिसम्बर 2025 को ग्राम पंचायतो मे आयोजित की गई विशेष ग्राम सभा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *