गोगो दीदी योजना आवेदन फार्म का वितरण,जनमानस में कर रही भ्रम की स्थिति पैदा : जितेंद्र नारायण यादव

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : वर्तमान के दिनों में यह देखा जा रहा है कि भाजपा अपने चुनावी वादों में शामिल गोगो दीदी योजना का आवेदन फार्म का वितरण जनमानस में कर रही है जिसके कारण जनता में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। युवा राजद के प्रदेश महासचिव जितेंद्र नारायण यादव ने कहा कि भाजपा को ऐसे कार्यों से परहेज करना चाहिए अगर भाजपा सच में महिला की हितैसी है तो केंद्र की मोदी सरकार को पूरे देश में गोगो दीदी योजना के तर्ज पर योजना लागू करने की घोषणा कर सभी महिलाओं के खाते में पैसे देने का काम करें झारखंड में ऐसे झूठे प्रचार कर सत्ता में आने का दिवा स्वप्न देखना बंद करें भाजपा । ऐसे लोगों पर झारखंड सरकार और जिला प्रशासन को कार्रवाई करना चाहिए । झारखंड के लोग और महिलाएं सजग जागरूक और अपना सच्चा हितैषी हेमंत सोरेन को जानती और पहचानती है जिन्होंने मईया योजना को लागू करके एक मिसाल कायम की है और झारखंड की महिला को ताकत देने का काम किया है साथ ही आगामी 2024 के विधानसभा चुनाव में फिर से गठबंधन की सरकार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनेगी और अपने कार्यों को आगे बढ़ने का काम करेगी ।










