खनन विभाग ने छापेमारी कर जगेश्वर विहार के अवैध कोयला सुरंग को किया बंद

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : उपायुक्त बोकारो के निर्देशानुसार बोकारो जिला के जगेश्वर विहार थानांतर्गत मौजा दनिया के वन क्षेत्र पर खनन विभाग ने छापामारी अभियान चलाया , जिसमें उक्त स्थल पर अवैध रूप से रेट होल माइनिंग कर कोयला खनिज के उत्खनन करने का साक्ष्य पाया गया, उक्त स्थल पर अवैध रूप से कोयला खनिज का उत्खनन के दरम्यान किए गए सुरंगों के मुहाने को जेसीबी के माध्यम से बंद किया गया।उक्त अवैध कार्य में संलिप्त व्यक्तियों पर जगेश्वर विहार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उक्त अभियान में खान निरीक्षक जितेंद्र कुमार महतो, खान निरीक्षक सीताराम टुडू , वनरक्षी अजीत कुमार मुर्मू, तेनुघाट वन प्रक्षेत्र,वनरक्षी विकास कुमार महतो,तेनुघाट वन प्रक्षेत्र,स.अ.नि विशाल कुमार, जगेश्वर विहार थाना,वन सुरक्षा बल एवं स्थानीय पुलिस बल मौजूद थे।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










