ईवीएम-वीवीपैट गोदाम का जिलाधिकारी ने किया त्रैमासिक निरीक्षण

मीडिया हाउस सोनभद्र – जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शुक्रवार को ईवीएम-वीवीपैट गोदाम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण की मौजूदगी में गोदाम की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोदाम में लगे कैमरों, सीसीटीवी व्यवस्था, सीसीटीवी बैकअप तथा अग्निशमन यंत्रों की स्थिति की जांच की। सीसीटीवी बैकअप की जांच के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि अनिल प्रधान के अनुरोध पर 14 सितम्बर 2026 का बैकअप देखा गया, जो सही पाया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गोदाम परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों का निरंतर अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सुदृढ़ रखी जाएं।
भारत निर्वाचन आयोग के अनुरूप ईवीएम-वीवीपैट गोदाम की व्यवस्थाएं रखी जाए।निरीक्षण के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जरूप सिंह पटेल, सीओ चकबंदी, लोक निर्माण विभाग एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारी तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति की हुई बैठक, जीतेंद्र गुप्ता बने जिलाध्यक्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *