जल जीवन मिशन (शहरी एवं ग्रामीण) पेयजल परियोजनाओं की जिलाधिकारी ने की बिंदुवार समीक्षा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र- जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन अन्तर्गत निर्मित/निर्माणाधीन 12 नग ग्राम समूह पेयजल योजनाओं की प्रगति एवं जलापूर्ति में आ रही समस्याओं, विद्युत संयोजन/आपूर्ति, रोड रेस्टोरेशन तथा ग्रामीण सड़कों के चैड़ीकरण में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन के निराकरण सम्बन्धित समीक्षा बैठक किये। इस दौरान जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित शहरी एवं ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा किये,

जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि हर घर नल से जल योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में निर्धारित मानकों के अनुरूप नियमित एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली, उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य केवल संरचना निर्माण नहीं, बल्कि हर परिवार तक निर्बाध पेयजल पहुंचाना है। जिन ग्राम पंचायतों में पाइपलाइन, टंकी अथवा घरेलू नल कनेक्शन का कार्य अधूरा है, वहां कार्य में तेजी लाई जाए और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। बैठक में पटवध पेयजल योजना की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए लापरवाही बरतने वाले सम्बन्धित अधिकारी को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि मार्च माह तक उक्त योजना के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, तो संबंधित फर्म के विरुद्ध विधिक कार्रवाई हेतु शासन स्तर पर पत्राचार किया जाएगा। साथ ही कार्यदायी संस्था को समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने तथा साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

अवैध रुप से भण्डारण किये गये 4 पेटियों करीब 7 किग्रा अवैध पटाखा बरामद

इस दौरान जनपद में संचालित जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर नल योजना के 12 परियोजनाओं के द्वारा ग्राम पंचायतों में किये जा रहे पेयजल आपूर्ति के सम्बन्ध में जिलधिकारी ने विन्दुवार जानकारी ली, जिलाधिकारी ने कहा कि पेयजल परियोजनाओं के कार्य के दौरान जिन सड़कों की खुदाई की गयी है, उनकी मरम्मत का कार्य प्राथमिकता पर पूरा करा लिया जाये, जिन पेयजल परियोजनाओं द्वारा अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रारंभ नहीं की गयी है, उस कार्य को शीघ्र पूर्ण कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाये। इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जिन-जिन ग्राम सभाओं में पेयजल आपूर्ति हेतु सम्बन्धित कार्यदायी संस्था द्वारा जानकारी उपलब्ध करायी गयी है, उन सभी ग्राम पंचायतों के पानी आपूर्ति के सम्बन्ध में कमेटी गठित कराकर जाॅच करा ली जाये, शहरी क्षेत्र की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात के दौरान नगर पालिका क्षेत्र में उत्पन्न होने वाली जलभराव एवं जल निकासी की गंभीर समस्या पर ध्यान आकर्षित किया।

उन्होंने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन (शहरी) के अंतर्गत जल निकासी के लिए समुचित एवं स्थायी समाधान हेतु एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि वर्षा ऋतु में नागरिकों को असुविधा का सामना न करना पड़े और नगर पालिका क्षेत्र में जल भराव की समस्या से मुक्ति मिल सकें। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन (शहरी) के तहत प्रत्येक घर में नल कनेक्शन उपलब्ध कराना प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए। जिन वार्डों में कनेक्शन शेष हैं, वहां विशेष अभियान चलाकर कार्य पूर्ण कर लिया जाये, शीघ्र नगर पालिका क्षेत्र के हर घर को नल के कनेक्शन से जोड़ दिया जाये, उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने, फील्ड निरीक्षण बढ़ाने और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी, सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य पूर्ण करें और आमजन को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) श्री रोहित यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल वर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, संबंधित विभागों के अधिकारी, कार्यदायी संस्थाएं एवं परियोजना से जुड़े अभियंतागण उपस्थित रहंे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *