विकसित भारत–2047 के लक्ष्य को मजबूती से आगे बढ़ाने वाला है केन्द्रीय बजट-केशव प्रसाद मौर्य

Media House लखनऊ-उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केन्द्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री एवं  वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को जमीन पर उतारने वाला बजट है,गरीब, गांव, किसान और महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर बजट बनाया गया है।

सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और आत्मनिर्भर भारत की नींव रखने वाला बजट है, इसमे युवा सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण रोजगार सृजन और कौशल विकास पर फोकस किया गया है।शिक्षा और स्वास्थ्य ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए ठोस प्रावधान किये गये हैं, इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देकर आर्थिक विकास को गति मिलेगी।पर्यटन, धार्मिक स्थलों और टूरिज्म सेक्टर से रोजगार के नए अवसर पैदा होगे।महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष योजनाएं लायी गयी हैं, यह नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब है। इसमे ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि विकास और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया गया है।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नवाचार को बढ़ावा, दिया जायेगा।भविष्य की सुदृढ़ अर्थव्यवस्था की तैयारी है।

खेल, युवा प्रतिभाओं और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए नए अवसर सृजित होगे।उत्तर प्रदेश को 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर में से दो महत्वपूर्ण कॉरिडोर वाराणसी–दिल्ली,वाराणसी–सिलीगुड़ी-हाई-स्पीड रेल से प्रदेश की कनेक्टिविटी, मिलेगी निवेश और औद्योगिक विकास को बल दिया गया है।बजट विकसित भारत–2047 के लक्ष्य को मजबूती से आगे बढ़ाने वाला है।आम बजट 2026-27 सुधार, विकास और आर्थिक अनुशासन के बीच संतुलन बनाकर देश को आगे बढ़ाने वाला बजट है‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य में उत्तर प्रदेश की अग्रणी भूमिका रहेगी केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को सर्किट हाउस, प्रयागराज में जनप्रतिनिधिगणोँ के साथ बैठक कर केंद्रीय बजट 2026-27 पर से प्रेस प्रतिनिधियो से वार्ता कर रहे थे।

आल इंडिया रौनियार वैश्य समाज का होली मिलन समारोह.! सोनभद्र में सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य हेमू का बनेगा ऐतिहासिक स्थल-डॉ ए के गुप्ता (रौनियार)

कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत को केंद्र में रखते हुए संरचनात्मक सुधारों, राजकोषीय अनुशासन और सतत सार्वजनिक निवेश पर आधारित है, जो सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी विकास को सुनिश्चित करते हुए देश के हर वर्ग तक प्रगति के लाभ पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। इस अवसर पर संजय गुप्ता,  निर्मला पासवान, राजेश शुक्ल, विधायकगण गुरु प्रसाद मौर्य , दीपक पटेल, पियूष रंजन निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वी. के. सिंह, पूर्व सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी एवं उत्तर प्रदेश विधान परिषद के. सदस्यसुरेंद्र चौधरी एवं अन्य प्रतिष्ठितजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इससे पहले कौशाम्भी मे एक वकतव्य मे उन्होने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच हुई ऐतिहासिक आर्थिक साझेदारी ‘मेक इन इंडिया’ उत्पादों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। भारतीय उत्पादों पर टैरिफ में कमी से हमारे उद्योगों, एमएसएमई, किसानों और उद्यमियों को वैश्विक बाज़ार में एक नई शक्ति मिलेगी।यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की दूरदर्शी कूटनीति, मजबूत वैश्विक छवि और कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं भारत के साथ साझेदारी को अवसर के रूप में देख रही हैं प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आज विश्व मंच पर स्थिरता और समृद्धि का भरोसेमंद भागीदार बनकर उभरा है।यह ऐतिहासिक आर्थिक साझेदारीभारत-अमेरिका संबंधों को नई ऊंचाई देने के साथ ही #MakeInIndia को तेज गति और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा भी प्रदान करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *