विश्व आद्रभूमि दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-विश्व आद्रभूमि दिवस के अवसर पर जिला विकास अधिकारी सभागार, सोनभद्र में एक दिवसीय कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला कृषि अधिकारी कमलेश कुमार सिंह, AC&AR देवेंद्र कुमार सिंह, ADCO अवधेश सिंह, इफको मुख्यालय से क्षेत्रीय प्रबंधक अक्षय कुमार पाण्डेय (ग्रुप लीडर), इफको एमसी के TME धर्मेंद्र कुमार, इफको क्षेत्राधिकारी सोनभद्र अभिजीत मौर्य, इफको SFA सोनभद्र, MDE एक्वाएग्री एवं इफको एमसी के MDA, साथ ही जिले के सभी विकास खण्डों से कृषि विभाग के ADO (Ag) समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुछ प्रगतिशील किसानों ने भी सहभागिता की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत नैनो यूरिया, नैनो डीएपी एवं इफको के अन्य उन्नत उत्पादों की उपयोग विधि, लाभ एवं फसल उत्पादन में उनकी भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी गई। इफको प्रयागराज के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अक्षय कुमार पाण्डेय द्वारा नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के लाभ बताते हुए कहा गया कि ये उत्पाद कम मात्रा में अधिक प्रभावी हैं, लागत घटाते हैं तथा पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित हैं। इसके पश्चात इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र सोनभद्र में स्थापित प्रदर्शन प्रक्षेत्र का निरीक्षण भी किया गया।
क्षेत्राधिकारीअभिजीत मौर्य जी द्वारा सागरिका, NPK कंसोर्टिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा इसके जैविक व मृदा-स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला गया। वहीं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक (सहकारिता) द्वारा कृषि में आधुनिक तकनीकों एवं सहकारी प्रणाली की उपयोगिता पर विचार रखे गए। कार्यक्रम के अंत में नैनो यूरिया से संतुष्ट किसान भाईयों को सम्मानित किया गया तथा मुख्य अतिथि समेत उपस्थित सभी मुख्य अधिकारियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन की घोषणा करते हुए जिला कृषि अधिकारी ने उम्मीद जताया है कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी एवं प्रेरणादायक सिद्ध होगा।










