शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये-मण्डलायुक्त 

वरासत से सम्बन्धित प्रकरणों का ससमय निस्तारण किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी
मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ का आयोजन जुलाई महीने में आज सोमवार को किया गया। मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में मण्डल आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0 द्वारा शिकायतकर्ताताओं की समस्याओ को सुना गया और मौके पर ही कई प्रकरणों को सम्बन्धित अधिकारियों की मौजूदगी में निस्तारण कराया गया। इस मौके पर ग्राम-खरौन्धी, तहसील-ओबरा से सम्बन्धित शिकायती पत्र प्राप्त हुआ, जिसे मण्डलायुक्त ने संज्ञान में लेते हुए 01 वर्ष व्यतीत होने के उपरान्त भी न्यायालय उप जिलाधिकारी ओबरा द्वारा धारा-116 के मुकदमें को निस्तारण इस कारण नहीं हो सका कि क्षेत्रीय लेखपाल के द्वारा न्यायालय में रिपोर्ट प्राप्त नहीं करायी गयी है। जिस पर मण्डलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की गयी और सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

उन्होंने तहसील के न्यायालय एवं राजस्व कार्यो की समीक्षा तथा न्यायालय में धारा-116 के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये कि प्राथमिक डिक्री के उपरान्त प्राप्त पत्रावलियों में सम्बन्धित ससमय रिपोर्ट न्यायालय में प्रेषित किया जाये। इसी प्रकार से धारा-24 में राजस्व निरीक्षकों को निर्देश दिये गये कि मौके पर पैमाईश करके प्रत्रावलियों में अपनी रिपोर्ट समय से प्रेषित करें और 05 वर्ष से अधिक लम्बित मुकदमें के निस्तारण पर जोर दिया जाये तथा निर्देशित किया गया कि ऐसे मुकदमों की सुनवाई त्वरित करते हुए निस्तारण किया जाये। राजस्व कार्यों के लिए निर्देशित किया गया कि अंश निर्धारण, मिनजुमला गाटों आदि में प्रगति लाई जाये। प्राप्त प्रकरणों का समाधान सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर विभागीय कार्मिकों की टीम द्वारा किया जायेगा और जो मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निस्तारित किया जायेगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मण्डलायुक्त, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र उप जिलाधिकारी ओबरा नवीन कुमार आदि ने 89 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 08 मामलें निस्तारित किये गये और 04 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 04 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में कुल 12 प्रकारणों का निस्तारण किया गया। बाकी 77 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की कार्यवाही के निर्देश दिये। इस मौके पर तहसीलदार ओबरा सुशील कुमार, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

शीतलहर से बचाव हेतु सभी आवश्यक प्रबन्ध किये जाये सुनिश्चित-अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)

तहसील घोरावल में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को बड़े ही सरल भाव से सुना और निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये, प्राप्त प्रकरणों का समाधान सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर विभागीय कार्मिकों की टीम द्वारा किया जायेगा और जो मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निस्तारित किया जायेगा। इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने जमीन सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि विवादित जमीन वाले स्थल पर जाकर संयुक्त रूप से जाॅच किया जाये, इसके बाद कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये। इस मौके पर जिलाधिकारी  बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह, उप जिलाधिकारी घोरावल श्री राजेश सिंह आदि ने 173 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 10 मामलें निस्तारित किये गये और 5 टीम को क्षेत्र में भेजकर 05 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 15 मामले निस्तारित हुए, बाकी 158 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

तहसील राबर्ट्सगंज में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुभाष चन्द्र यादव की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कहा कि जमीन सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के कार्मिक आपसी समन्वय के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें, विवादित जमीन वाले स्थल पर जाकर संयुक्त रूप से जाॅच किया जाये, इसके बाद कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) सुभाष चन्द्र यादव, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, तहसीलदार अमित कुमार आदि ने 183 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 06 मामलें निस्तारित किये गये और 05 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 05 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 11 मामले निस्तारित हुए, बाकी 172 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण हेतु पंजीकरण,

तहसील दुद्धी में उप जिलाधिकारी दुद्धी सुरेश राय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। इस मौके पर उप जिलाधिकारी दुद्धी सुरेश राय, तहसीलदार दुद्धी ज्ञानेन्द्र कुमार आदि ने 71 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 02 मामलें निस्तारित किये गये और 01 टीम को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस दुद्धी में कुल 03 मामले निस्तारित हुए, बाकी 68 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *