पेड़ पौधे मत करो नष्ट, वरना सांस लेने में होगा कष्ट,डॉ नीरज गुप्ता

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 12ता.बेतिया।निरोज ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन द्वारा U H S कोहड़ा योगापट्टी मैं बिहार पृथ्वी दिवस मनाया गया कार्यक्रम मे इको क्लब टीम को संस्था द्वारा स्टेट लेवल एनवायरमेंटल ₹लीडरशिप अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया | इस कार्यक्रम के तहत बच्चों ने पर्यावरण गीत गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के सीईओ डॉ नीरज गुप्ता रहे |इस कार्यक्रम में डॉ नीरज गुप्ता ने कहा कि पेड़ पौधे मत करो नष्ट वरना सांस लेने में होगा कास्ट | अगर आज हम अपने आप में बदलाव नहीं करेंगे तो आने वाले समय बड़ा ही भयानक होगा | जिस तरह धरती :के पशु पक्षी विलुप्त होते जा रहे हैं एक दिन ऐसा समय आएगा धरती से मानव भी लुप्त हो जाएग | इसलिए हम सबको पेड़ पौधों को बचाना है | और अपने जीवन से प्लास्टिक को बाय-बाय करना होगा | साथ में यह भी ध्यान रखना है कि अपने आसपास साफ सफाई होनी चाहिए | तभी हम पर्यावरण को शुद्ध बना सकते हैं और भरपूर ऑक्सीजन हमारे धरती पर रहेगी |स्कूल प्रधानाध्यापक श्री शिव कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है जिस तरह हम अपने शरीर को कटने जलने से बचते हैं उसी तरह हमें पर्यावरण को भी बचाना होगा |मदर टैरेसा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर अमानुल हक ने बताया कि पर्यावरण को अगर और सुरक्षा प्रदान करना है तो आबादी भी हमारे पर्यावरण को बर्बाद कर रही है क्योंकि खेत और जंगलों में मकान बन रहे हैं साथ में बड़े-बड़े कल कारखाने भी तैयार हो रहे हैँ संस्था के सदस्य अभय कुमार ने सभी बच्चों को पर्यावरण संरक्षित करने के लिए संकल्प दिलाई |धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सदस्य सोनू कुमार ने किया कार्यक्रम के अंत में स्कूल में अशोक के पौधे लगाए गए कार्यक्रम में इको क्लब टीम के प्रभारी अखिलेश तिवारी, रविंद्र कुमार,नवीन कुमार के साथ सदस्य आकाश कुमार,अर्पित कुमार, भोला कुमार,विवेक कुमार, दीपमाला कुमारी ऑल रंजीत कुमार के साथ स्कूल शिक्षक संतोष कुमार,संदीप कुमार,संजीत गिरी,नसीम अख्तर, दीनानाथ चौधरी, सतीश कुमार,युगल किशोर प्रसाद, इकबाल राजा के नवीन कुमार के साथ सुरेश प्रसाद गुप्ता उपस्थित थे |









