बस स्टैंड से स्टेट से हाइवे 54 के गोविंदगंज रोड तक डबल लेन रोड का चालू वर्ष निर्माण हो जाएगा पूरा:गरिमा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बेतिया।महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के बस स्टैंड से बेतिया-गोविन्दगंज स्टेट हाइवे तक की सड़क को सुलभ संपर्क योजना के तहत सघन शहरी क्षेत्र के लिए एक नया डबल लेन रोड आगामी 31 मार्च तक में पूरा कर लिया जाएगा। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण योजना को पूरा करने का कार्य युद्ध स्तर पर पथ निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। महापौर ने बताया कि बस स्टैंड से बेतिया-गोविन्दगंज स्टेट हाइवे तक इस लिंक रोड की लंबाई एक किलोमीटर और 690 मीटर है। जबकि स्थानीय पुलिस लाइन से जयप्रकाश नगर तक की 670 मीटर रोड भी डबल लेन के रूप में जोड़े जाने की योजना को भी इसके साथ ही स्वीकृति मिली है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि बस स्टैंड से स्टेट हाइवे 54 तक की सड़क के साथ पुलिस लाइन रोड जुड़ जाने के बाद इस डबल लेन लिंक रोड निर्माण योजना की कुल लंबाई 2 किलोमीटर 360 मीटर हो जा रही है। महापौर ने बताया कि इस न्यू बाईपास रोड का निर्माण पूरा हो जाने से नगर निगम क्षेत्र की जनता के साथ आम यात्रियों और वाहन चालकों को भी सुविधा बढ़ जाएगी।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सैकड़ो गर्भवतियों की हुई जांच

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *