डा ए के गुप्ता 5 वर्षो से लगातार कावरियो की सेवा में, विधायक एवं कांवरियों का किया स्वागत।

-भाजपा विधायक के नेतृत्व में चलता है कांवरियों का जत्था।
-वाराणसी से मैनपाट 425 किलोमीटर की यात्रा 11 दिनों में।

मीडिया हाउस सोनभद्र-5 वर्षों से लगातार 150 कावारियों द्वारा वाराणसी से जल लेकर चुरकी पानी (मैनपाट) छत्तीसगढ़ 425 किलोमीटर की पैदल यात्रा 11 दिनों में पुरी कर सभी कांवरिया शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। सीतापुर भाजपा विधायक एवं सभी कांवरियों मां वैष्णो मंदिर पर डा ए के गुप्ता (रौनियार) संस्थापक/अध्यक्ष, आल इंडिया रौनियार वैश्य समाज सोनभद्र उत्तर प्रदेश द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। रात्रि में मां वैष्णो देवी मंदिर रुकने खाने पीने व्यवस्था की गई थी। प्रातः में आवास पर चाय नाश्ता करने के बाद सभी कवरिया अपने अगले पड़ाव की ओर प्रस्थान किया।

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व सैनिक एवं सीतापुर भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि हम लोगों की यह पांचवी यात्रा है। डा ए के गुप्ता (रौनियार) का हम लोगों को लगातार 5 वर्षों से जनपद सोनभद्र में बड़ा सहयोग मिल रहा है हम सभी कांवरिया उनके आभारी हैं। काशी से सभी कांवरिया जल उठा कर चलते हैं, 425 किलोमीटर की यात्रा, 25 पड़ाओ, 11 में दिन बाबा के दरबार चुरकी पानी (मैनपाट) छत्तीसगढ़ में पहुंचकर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। बाबा का विशाल मंदिर का निर्माण कर कराया जा रहा है जल्द ही मंदिर का निर्माण पूर्ण हो जाएगा।

डा ए के गुप्ता (रौनियार) ने कहा कि कांवरियों की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। एक संपर्क के माध्यम से आज इतना बड़ा करवा चल पड़ा है कि 5 वर्ष कब बीत गए बिल्कुल पता ही नहीं चला। मित्रों सहयोगियों मंदिर प्रबंधकों का बहुत-बहुत आभार एवं सहयोग प्राप्त होता है जिससे यह कारवां निरंतर जारी है और आगे भी इसी तरह सेवा कार्य जारी रहेगा। सभी कांवरिया रात्रि में मंदिर विश्राम के उपरांत, सुबह आवास पर पहुंच कर जलपान ग्रहण कर आगे की ओर सभी लोग रवाना हुए। उक्त अवसर पर विजय वैश्य, सज्जन गर्ग, चंदन गुप्ता, शिव शंकर गुप्ता सुनीता देवी, सुमन देवी, रश्मि देवी, आदि लोग उपस्थित रहे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन टीवी पर मोदी का दिखाया गया संदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *