हिंडालको के सराहनीय सामाजिक कार्य-डॉ दिलीप अग्निहोत्री

Media House रेणुकूट- राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने हिंडालको के सामाजिक कार्यों को सराहनीय बताया। हिंडालको के यशवंत कुमार और प्रमोद कुमार ने राज्य सूचना आयुक्त का स्वागत किया। उन्होंने अवगत कराया कि हिंडालको द्वारा पांच प्रकार से सेवा प्रकल्प चलाए जा रहा हैं। इस वर्ष हिंडालको रेणुकूट को नगर एवं आसपास के इलाकों में जल संरक्षण के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने को लेकर रोटरी सीएसआर अवार्ड से सम्मानित किया गया था। यह पुरस्कार हिण्डाल्को को पुणे महाराष्ट्र में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि कमांडेंट एनडीए पुणे वाइस एडमिरल गुरचरन सिंह ने दिया था। राज्य सूचना आयुक्त ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि हिण्डाल्को जल सरंक्षण के कार्य पिछले कई दशक से कर रहा है। इसके अंतर्गत जिन क्षेत्रों में गर्मियों के दौरान जल की कमी हो जाती थी, वहां जल संरक्षण के प्रभावी कार्य किए गया। सोनभद्र जनपद के दुद्धी,म्योरपुर एवं बभनी ब्लॉक के गांवों में जल संरक्षण के लिए कार्य किया गया है। चेक निर्माण,बॉवली निर्माण,तालाब गहरीकरण,तालाब में रिटेनिंग वॉल आदि का निर्माण कराया गया। प्रतिवर्ष हिण्डाल्को समुदायिक विकास के क्षेत्र में किये जाने वाले कार्यों में जल संरक्षण की परियोजनाओं को प्रमुख स्थान है। जल प्रबंधन के इन कार्यों से क्षेत्र में न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है बल्कि किसानों को खेती के लिए वर्ष भर पानी की भी उपलब्धता हो गई है।

वृक्षारोपण अभियान से जुड़े सभी विभाग आवश्यक तैयारियाॅ निर्धारित समय के अन्तर्गत करें पूर्ण-जिलाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *