मुख्य नालों में कचरा,सिल्ट और जलकुंभी से जल निकासी प्रभावित:गरिमा

मीडिया हाऊस 22ता.बेतिया: नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने गुरुवार को मुख्य नाला की जारी उड़ाही कार्य का औचक निरीक्षण किया। नगर निगम के छोटे पोकलेन से हरिवाटिका से मंशा टोला तक के मुख्य नाला की शुरू की गई उगाही के मौके पर पहुंचीं महापौर ने औचक निरीक्षण के बाद कहा कि नगर वासियों द्वारा नालों में कचरा डाल नाला में पानी का बहाव अवरुद्ध या प्रभावित हो रहा है। वही मुख्य नाला में भी कचरा डाल देने से उसक साथ मिट्टी का सिल्ट और जलकुंभी से उग जाने से जल निकासी प्रभावित हो जा रही है। जिसके कारण नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में जल जमाव का खतरा बढ़ जाता है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने प्रभारी तबरेज आलम को नाला उड़ाही में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस मौके पर नगर निगम के कर्मचारी और स्थानीय लोग आदि उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने बैडमिंटन, वॉलीबॉल कोर्ट एवं ओपेन जीम का किया उद्घाटन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *