श्रद्धालुओं से भरी अर्टिगा कार हुई दुर्घटना की शिकार, एक की मौत, सात घायल,

मीडिया हाउस चोपन/सोनभद्र – थाना क्षेत्र के प्रीतनगर कस्बा में वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाइवे पर श्रद्धांलुओं से भरी वाहन दुर्घटना की शिकार हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार अनियंत्रित कार की बाइक की टक्कर के बाद ट्रक में टक्कर होने से कार अनियंत्रित होकर पलट गईं। कार में महिला, बच्चों सहित 8 श्रद्धांलू सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी चोपन इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

जहां डॉक्टर ने कार के चालक 22 वर्षीय रोहित साहू को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वही 2 घायलों को डॉक्टरों ने सीएचसी चोपन से जिला अस्पताल रेफर कर दिया बाकी 5 घायलों को प्राथमिक इलाज करके के बाद छुट्टी दे दी गईं। घायलों ने बताया कि 4 गाड़ियों का जत्था एक साथ छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के कल्याणपुर इलाके से प्रयागराज कुम्भ स्नान करके वापस सूरजपुर छत्तीसगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर को हल्की झपकी आई और तेज़ रफ्तार होने कि वजह से कार अनियंत्रित होकर पलट गईं।

सीएचसी चोपन में तैनात डॉ अभय सिंह ने बताया कुंभ स्नान करके जा रहे थे वहां से बीच में चोपन कस्बे में गाड़ी बाइक और ट्रक से टकरा कर अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में सवार आठ लोग घायल स्थिति में अस्पताल में एम्बुलेंस से लाये गए हैं। जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज करके जिला अस्पताल भेज दिया गया। पांच की हालत सामान्य है जिन्हें प्राथमिक इलाज करके बाद छुट्टी दे दी गई है। हादसे में महिलाएं और बच्चे शामिल है। सभी श्रद्धालु कल्याणपुर जिला सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं।

प्रादेशिक होमियोपैथिक वैज्ञानिक संगोष्ठी 7 को - डॉ कुसुमाकर श्रीवास्तव

वही चोपन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कस्बा क्षेत्र के को प्रीतनगर में सोन 64 ढाबा के पास वाराणसी- शक्तिनगर राजमार्ग पर लगभग 11:50 बजे वाहन संख्या सीजी 29 ए एच 1083 जो रॉबर्ट्सगंज से छत्तीसगढ़ की तरफ जा रही थी। कार अनियंत्रित होकर बाएं तरफ एक मोटरसाइकिल में धक्का मारते हुए पलट गई। जिसमें बैठे यात्री घायल हो गए। चोपन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भिजवाया गया। क्षतिग्रस्त वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से अलग खड़ा करा दिया गया है। नाम पता की जानकारी की गई तो वाहन संख्या सीजी 29 ए एच 1083 के चालक रोहित साहू पुत्र अवधेश साहू निवासी कृष्णापुर थाना सूरजपुर जनपद रामानुज नगर छत्तीसगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष की मृत्यु हो गई है।

घायलों में बैठे यात्री मुन्ना साहू पुत्र मानिकचंद निवासी कल्याणपुर थाना सूरजपुर जनपद रामानुज नगर छत्तीसगढ़ उम्र करीब 55 वर्ष, ईश्वर साहू पुत्र सूरजमन साहू निवासी उपरोक्त उम्र करी 50 वर्ष, मीरा साहू पत्नी स्वर्गीय राम प्रकाश साहू पता उपरोक्त उम्र कारी 32 वर्ष, प्राची साहू पुत्री स्वर्गीय राम राम प्रकाश साहू पता उपरोक्त उम्र करीब 16 वर्ष, आदर्श कुमार साहू पुत्र स्वर्गीय राम राम प्रकाश साहू पता उपरोक्त उम्र करीब 14 वर्ष, उर्मिला साहू पत्नी ईश्वर साहू पता उपरोक्त उम्र करीब 40 वर्ष, व मोटरसाइकिल चालक राहुल कुमार यादव पुत्र अज्ञात उम्र करीब 25 वर्ष और सफाई कर्मी कुलदीप उर्फ लंगड़ा पुत्र स्वर्गीय राम जी निवासी रेलवे कॉलोनी चोपन थाना चोपन सोनभद्र उम्र करीब 42 वर्ष घायल है। जिनका इलाज चल रहा है। मोटरसाइकिल चालक राहुल कुमार यादव व सफाई कर्मी कुलदीप उर्फ लंगड़ा को लोढ़ी अस्पताल रेफर किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *