जिला सेवायोजन कार्यालय पर रोजगार मेला का आयोजन 16 दिसम्बर को

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने के लिए दिनांक 16 दिसम्बर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने) लोढ़ी, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें निजी क्षेत्र की लगभग 15 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी जिसमें विजन इण्डिया सर्विसेज प्रा० लि० (हिण्डालको इण्डस्ट्रीज, रेनूकुट, सोनभद्र), कैनवील एवियेशन, नई दिल्ली, डीसेट्स, फरीदाबाद, बजाज ऑटो लि०, औरंगाबाद, मीडलैण्ड माइक्रोफीन, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, एमॉस स्कील ग्रुप, गुड़गाँव, आर० एस० टी० ग्रुप ऑफ सर्विस, लखनऊ, किसान बाजार, राबर्ट्सगंज, उमोजा मार्केट प्लेस कम्पनी, वाराणसी, कैस्पर माईक्रो क्रेडिट, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उ० प्र० परिवहन, सोनभद्र डिपो, रावर्ट्सगंज, सोनभद्र में संविदा पर चालक की भर्ती, फ्लीफकार्ट, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, सोलेरा इण्डस्ट्रीज प्रा० लि०, मधुपुर, सोनभद्र, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लि०, रावर्ट्सगंज, सोनभद्र एवं श्रीराम फाईनेन्स, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र इत्यादि कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएगी। समस्त इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नियोजकों द्वारा जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने) लोढ़ी, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के परिसर में लिया जायेगा। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इस हेतु कोई यात्रा व्यय देय नहीं होगा।










