परिवार परामर्श प्रकोष्ठ” कार्यालय का उद्घाटन किया गया ।

डॉ0 कोमल साहा (अध्यक्षा वामा सारथी) व श्रीमती अल्पना सिंह (अध्यक्षा आकांक्षा समिति) द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय खीरी में स्थित “परिवार परामर्श प्रकोष्ठ” कार्यालय का उद्घाटन किया गया ।

लखीमपुर खीरी (शिवम वर्मा)- आज दिनांक 27.09.2023 को अध्यक्षा वामा सारथी, डॉ0 कोमल साहा (पत्नी श्री गणेश प्रसाद साहा, पुलिस अधीक्षक खीरी) व अध्यक्षा आकांक्षा समिति, श्रीमती अल्पना सिंह (पत्नी श्री महेन्द्र बहादुर सिंह, जिलाधिकारी खीरी) द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय खीरी में स्थित “परिवार परामर्श प्रकोष्ठ” कार्यालय का दीप प्रज्वलित कर पूजन अर्चन करने के पश्चात फीता काटकर उद्घाटन किया गया। अध्यक्षा वामा सारथी, डॉ0 कोमल साहा द्वारा बताया गया कि जनपद खीरी में परिवार परामर्श केन्द्र पूर्व से ही अच्छा काम कर रहा है। कई टूटते परिवार को बचाकर उनकी जिंदगी में रंग भरने का काम परामर्श केन्द्र ने किया है। महोदया द्वारा बताया गया कि काउंसलर भी टूटते रिश्तों को जोड़ने में पुलिस कर्मियों के साथ-साथ अहम योगदान निभा रहे है। इस अवसर पर जिलाधिकारी खीरी, श्री महेन्द्र बहादुर सिंह; पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री नैपाल सिंह के साथ-साथ अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व अन्य सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहें।

खनन हादसा-मुख्यमंत्री के जाते ही हुआ बड़ा खनन हादसा, दर्जनों मजदूरों के दबे होने की सूचना, मौके पर प्रशासन.!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *