दिल्ली में बेखौफ बदमाश, चरमराई कानून व्यवस्था, गैंग वॉर के चलते जिस्म में उतार दी आधा दर्जन गोलियां

मीडिया हाउस 23ता.: राजधानी दिल्ली का अलीपुर इलाका सोमवार को उस वक्त गोलियों की आवाज़ से गूंज उठा, जब चार अज्ञात हमलावरों ने कुख्यात गोगी गैंग के एक गुर्गे को सरेआम गोलियों से भून डाला. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उसके जिस्म को छलनी कर दिया. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.

खौफजदा कर देने वाली यह वारदात बाहरी उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में अंजाम दी गई. चार अज्ञात हमलावरों ने गोगी गैंग के मेंबर नरेंद्र को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं. बताया जा रहा है कि छह से सात गोलियां नरेंद्र के जिस्म में समां गईं. कुछ उसे लेकर एसआरएचसी अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

प्राण प्रतिष्ठा के लिए मीडिया कवरेज, मीडिया सुविधाएं और स्वास्थ्य तैयारी संबंधित प्रावधान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *