जिले में स्थापित हुआ पहले सोया मिल्क प्लांट

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-सोनभद्र के विकास खंड करमा के केकराही में सोया मिल्क प्लांट का शुभारंभ जिलाधिकारी सोनभद्र के द्वारा फीता काट कर किया गया । संकल्प प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय संघ के द्वारा सोया मिल्क प्लांट का संचालन किया जाएगा।
* सोया मिल्क प्लांट पर 10 से ज्यादा महिलाएं सोया मिल्क, सोया पनीर (टोफू) सोया दही, सोया खोवा,सोया बड़ी आदि के उत्पादन का कार्य किया जाएगा। जिससे उन्हें प्रतिदिन 1000 से 2000 हजार रुपए की आमदनी होगी ।
* सोया पनीर की मांग अधिक होने से महिलाओं को ऑर्डर भी मिल रहा है जिसकी आपूर्ति कर समूह की महिलाएं लाभ कमा रही हैं।
* समूह सदस्य सविता एवं रागिनी ने बताया कि हम लोगों के लिए यह नया कार्य था लेकिन प्रशिक्षण के बाद हम लोगों ने इस कार्य को शुरू किया और आजीविका मिशन के द्वारा आर्थिक सहयोग प्रदान की गई।
* ₹300000 की लागत से यह मशीन हमारे समूह के द्वारा लगाया गया है जिससे प्रतिदिन हम लोगों को ₹1000 से ₹2000 की आमदनी हो रही है।
* सोया पनीर (टोफू) प्रोटीन, कैल्शियम और कई खनिजों से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
* मांसपेशियों के विकास में मदद करता है, वजन घटाने और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है,
* दूध से एलर्जी (लैक्टोज इनटॉलेरेंस) वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो कैंसर के जोखिम को कम करने और मधुमेह प्रबंधन में भी सहायक हो सकता है।
* सोया पनीर (टोफू) के प्रमुख फायदे:
* प्रोटीन का उत्कृष्ट स्रोत: यह मांसपेशियों के निर्माण और रखरखाव के लिए आवश्यक प्लांट-बेस्ड प्रोटीन से भरपूर होता है, जो जिम जाने वालों और शाकाहारियों के लिए बहुत फायदेमंद है।
* हड्डियों के लिए फायदेमंद: इसमें कैल्शियम और आइसोफ्लेवोन्स होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत करते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों का कमजोर होना) के खतरे को कम करते हैं, खासकर मेनोपॉज के बाद महिलाओं के लिए।
* वजन प्रबंधन: प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होने के कारण यह पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है और कैलोरी कम होती है।
* हृदय स्वास्थ्य: यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा घटता है।
* मधुमेह में सहायक: यह रक्त शर्करा के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है और मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद है
* लैक्टोज-फ्री विकल्प: जिन लोगों को दूध से एलर्जी या लैक्टोज इनटॉलरेंस है, उनके लिए यह पनीर का एक सुरक्षित और पौष्टिक विकल्प है।
* खनिजों से भरपूर: इसमें आयरन, मैंगनीज, कॉपर, फॉस्फोरस, जिंक और सेलेनियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज होते हैं जो शरीर के विभिन्न कार्यों के लिए आवश्यक हैं।
* कैंसर से बचाव: इसमें मौजूद आइसोफ्लेवोन्स कुछ प्रकार के कैंसर (जैसे ब्रेस्ट, प्रोस्टेट) के जोखिम को कम करने में सहायक माने जाते हैं।
* पाचन में सुधार: यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
* सोया पनीर (टोफू) एक बहुमुखी और पौष्टिक भोजन है जो आपके आहार में शामिल करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
* समूह की महिलाएं उक्त नवाचारे कार्य को करके बहुत ही उत्साहित दिखाई दे रही हैं तथा आजीविका का उन्हें एक नया रास्ता भी NRLM के द्वारा दिखाया गया है।
* सोया प्लांट के शुभारंभ के समय डीडीओ, डीसी NRLM, डीपीआरओ, बीडीओ, एवं सैकड़ो समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

नवागत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न अनुभागों का किये औचक निरीक्षण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *