पोलियो उन्मूलन ने रोटरी की अहम भूमिका-अध्यक्ष

नरकटियागंज मीडिया हाऊस 25ता.संवाददाता। विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब और रोट्रेक्ट क्लब ने श्याम बाल विकास विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ पोलियो उन्मूलन जागरुकता रैली निकाला जिसमें छात्र- छात्राओं ने दो बंद दवा पोलियो हो गई हवा,रोटरी ने यह ठाना है विश्व पोलियो मुक्त बनाना है नारे के साथ नगर के लोगों की पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक किया क्लब के पूर्व अध्यक्ष वर्मा प्रसाद ने बताया कि यह रैली नगर के आर्य समाज मार्ग, मुखिया जी चौक, महात्मा गांधी मार्ग, दिनकर मार्ग से शहीद चौक होते हुए भ्रमण कर लोगों को जागरुक किया साथ ही शहीद चौक पर लोगों को पोलियो की दो बूंद दवा हर बार पिलाने का संकल्प कराया गया क्लब के अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने लोगों को रोटरी के पोलियो उन्मूलन नें भूमिका को बताते हुए कहा कि रोटरी ने 122 देशों में लगभग तीन बिलियन बच्चों को इस लकवाग्रस्त बीमारी से बचाने के लिए 2.1 बिलियन डॉलर से अधिक का योगदान दिया है और अनगिनत स्वैच्छिक घंटे दिए हैं रोटरी के वकालत प्रयासों ने सरकारों द्वारा इस प्रयास के लिए दस बिलियन डॉलर से अधिक का योगदान देने के निर्णयों में भूमिका निभाई डा0 फैसल सिद्दीकी ने सूत्रों को बताया कि आज, पोलियो केवल अफ़गानिस्तान और पाकिस्तान में ही स्थानिक है. लेकिन अन्य देशों को पोलियो मुक्त रखने के लिए काम करना जारी रखना महत्वपूर्ण है अगर आज सभी उन्मूलन प्रयास बंद कर दिए जाएं तो दस साल के भीतर पोलियो हर साल दो लाख बच्चों को लकवा मार सकता है इस रैली में रोटरी क्लब के ई0 उमेश जायसवाल, अवध किशोर सिन्हा, प्रो0 अतुल कुमार,शौखलाल जायसवाल, रोट्रेक्ट क्लब के सचिव निशांत कुमार, सुदिष्ट कुमार, शाहिल गोलू अग्रवाल एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक राधेश्याम गुप्ता और विनय कुमार शर्मा ने भाग लिया।









